Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: लालच मे गये महिलाओ के रूपये, कंपनी ताला लगाकर हुई फरार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > लालच मे गये महिलाओ के रूपये, कंपनी ताला लगाकर हुई फरार
crimeबीकानेर

लालच मे गये महिलाओ के रूपये, कंपनी ताला लगाकर हुई फरार

editor
editor Published September 2, 2022
Last updated: 2022/09/02 at 10:35 AM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर। कामकाजी महिलाओं के रुपए हड़पने एवं लाखों रुपए लेकर फरार हो जाने के मामले में एक कंपनी और उसके मालिक के खिलाफ गुरुवार देर रात को महिलाओं ने संबंधित कंपनी के ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद समझा-बुझा कर लोगों को घर भेजा
जेएनवीसी थाने के हेडकांस्टेबल रोहिताश भारी ने बताया कि जयपुर रोड पर एक कंपनी का ऑफिस खुला है। ऑफिस के आगे शाम को बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं और हंगामा करने लगीं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि कंपनी के मालिक बिहार निवासी कुमार शानू ने मोतियों की माला बनाने के लिए माल दिया। इसके बदले में 2500-2500 रुपए लिए थे। साथ ही कहा कि माला बनाने पर दे जाना और 3500 रुपए ले जाना।

लालच में आ गई महिलाएं
पीडि़त महिलाओं ने कहा कि माला बना कर देने के बाद 3500 रुपए मिलने के लालच में कई महिलाएं इस कंपनी से जुड़ीं। साथ ही सभी महिलाओं को एक-एक सदस्य भी जोड़ना था। प्रत्येक एक सदस्य को जोड़ने पर 400 रुपए कमीशन के रूप में दिए जाने का भरोसा भी मिला था। अब माला बनाकर ऑफिस देने आए, तो ऑफिस पर ताला लगा हुआ था। मालिक कुमार शानू से संपर्क करने पर कोई जवाब नहीं मिला। मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। इससे महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया और वे गुरुवार शाम को ऑफिस पहुंच गईं। प्रदर्शन की सूचना पर जेएनवीसी थाने से एएसआई पूर्णसिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा।

रिपोर्ट देंगे तब करेंगे कार्रवाई
जेएनवीसी पुलिस के अनुसार पीडि़त महिलाओं को समझा कर एकबारगी घर भेजा है। शुक्रवार को रिपोर्ट देने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पीडि़त महिलाओं ने कोई रिपोर्ट नहीं दी हैं। सूत्रों के मुताबिक करीब 100-150 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी होने का अंदेशा है।


Share News

editor September 2, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बिजली विभाग की लापरवाही से युवक करंट से झुलसा, मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में तीन घंटे की नाकाबंदी, एक दिन में 1679 चालान
बीकानेर
NEET PG 2025 का एडमिट कार्ड कल सुबह 10 बजे होगा जारी
शिक्षा
अब AI से होगी यूट्यूब पर नाबालिगों की पहचान, 13 अगस्त से शुरू होगी जांच
देश-दुनिया
राजस्थान में 3225 स्कूल लेक्चरर पदों पर भर्ती, जानें पात्रता और प्रक्रिया
राजस्थान
बीकाणा अपडेट: बीकानेर में अपराध, आंदोलन और हादसों की दिनभर की बड़ी खबरें
बीकानेर
बीकानेर में युवक को धक्का मारते दिखे अशोक गहलोत, मचा हड़कंप
बीकानेर राजनीति
डॉक्टर से 25 लाख की रंगदारी: पुलिस ने आरोपी का साथी पकड़ा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बिजली विभाग की लापरवाही से युवक करंट से झुलसा, मामला दर्ज

Published July 30, 2025
बीकानेर

बीकानेर में तीन घंटे की नाकाबंदी, एक दिन में 1679 चालान

Published July 30, 2025
बीकानेर

बीकाणा अपडेट: बीकानेर में अपराध, आंदोलन और हादसों की दिनभर की बड़ी खबरें

Published July 30, 2025
बीकानेरराजनीति

बीकानेर में युवक को धक्का मारते दिखे अशोक गहलोत, मचा हड़कंप

Published July 30, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?