सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए महिला से 7.80 लाख की ठगी
श्रीगंगानगर में एक महिला के साथ शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर 7 लाख 80 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। यह मामला साइबर थाने में दर्ज किया गया। पीड़ित महिला प्रियंका का संपर्क एक सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए अज्ञात आरोपी से हुआ था।
कैसे हुई ठगी?
महिला को सोशल मीडिया ग्रुप में शामिल एक व्यक्ति ने एक इन्वेस्टमेंट ऐप पर जोड़ा और उसे पैसे निवेश करने की सलाह दी। शुरुआत में, महिला ने कुछ राशि इन्वेस्ट की, जिसके बाद आरोपी ने उसे लगातार निवेश पर बढ़ी हुई राशि वर्चुअल तरीके से ऐप पर दिखाता रहा। महिला ने 16 अगस्त को पहली बार इन्वेस्टमेंट किया और चार महीने के भीतर यह राशि 7 लाख 80 हजार रुपए तक पहुंच गई।
सच्चाई का पता कैसे चला?
दिसंबर में महिला ने जब अपनी राशि वापस मांगी, तो आरोपी ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला को अपनी ठगी का एहसास हुआ।
पुलिस की कार्रवाई
साइबर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साइबर पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने और ऐसे झूठे निवेश योजनाओं से बचने की अपील की है।