उत्तरप्रदेश के संभल में हुई हिंसा के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकताओं ने जमकर पुलिस प्रशासन और उत्तरप्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच करीब दो घंटे तक संघर्ष चला, जिसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली लौट गए। हालांकि राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारियों से यह भी कहा कि वे अकेले ही पुलिस की गाड़ी में जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें इजाजत नहीं दी।
सूत्रों के मुताबिक, अब 6 दिसम्बर को राहुल और प्रियंका गांधी का संभल जाने का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।