महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। गठबंधन ने 200 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि महाविकास अघाड़ी 68 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है।
शुरुआती नतीजों के बाद शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने महायुति गठबंधन पर निशाना साधते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शिंदे गुट की शिवसेना की जीत पर सवाल खड़े करते हुए पूछा, “एकनाथ शिंदे के सभी विधायक कैसे जीत सकते हैं? लोग गद्दारों को कैसे जिता सकते हैं?”
संजय राउत ने हाल ही में अदाणी समूह पर लगे आरोपों को भी इन नतीजों से जोड़ते हुए महायुति की जीत के पीछे अदाणी विवाद का हाथ बताया। उन्होंने इन परिणामों को संदिग्ध बताते हुए इस पर सवाल उठाए।
रुझान
महायुति गठबंधन 220 सीटों पर आगे है, जिसमें भाजपा 123, शिवसेना 57 और राकांपा (शिंदे) 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दूसरी ओर, महाविकास अघाड़ी 55 सीटों पर आगे है, जिसमें कांग्रेस 21, शिवसेना (यूबीटी) 19 और राकांपा (एसपी) 11 सीटों पर बढ़त में है।
- Advertisement -
संजय राउत के बयान और रुझानों के आधार पर महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है।

