श्रीगंगानगर: एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को दोषी करार दिया गया है। विशेष अदालत ने आरोपी को 20 साल कैद की सजा सुनाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, साल 2022 में जैतसर थाना क्षेत्र में यह घटना हुई थी। पीड़िता के चाचा ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। इसके साथ ही आरोपी पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

