Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: हिंडोली विधायक अशोक चांदना का विवादित वीडियो वायरल: “सत्ता में आए तो अधिकारियों को रुलाएंगे”
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजनीति > हिंडोली विधायक अशोक चांदना का विवादित वीडियो वायरल: “सत्ता में आए तो अधिकारियों को रुलाएंगे”
राजनीतिराजस्थान

हिंडोली विधायक अशोक चांदना का विवादित वीडियो वायरल: “सत्ता में आए तो अधिकारियों को रुलाएंगे”

editor
editor Published October 4, 2024
Last updated: 2024/10/04 at 12:21 PM
Share
SHARE
Share News

प्रदेश की पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में खेल मंत्री रहे हिंडोली विधायक अशोक चांदना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चांदना कोटा-बूंदी के पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जब उनकी पार्टी सत्ता में आएगी, तो उन अधिकारियों को “खून के आंसू रुलाएंगे”।

एक सार्वजनिक सभा में बोलते हुए, चांदना ने आरोप लगाया कि कोटा-बूंदी क्षेत्र में पुलिस अधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जान-बूझकर परेशान कर रहे हैं। उन्होंने सांसद ओम बिरला के प्रभाव में अधिकारियों की गतिविधियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये अधिकारी प्रशासनिक तंत्र को अपने हाथ में रखकर आम जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं।

चांदना ने चेतावनी दी कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी किसी गलतफहमी में न रहें, क्योंकि तीन साल बाद यह सरकार बदल जाएगी और तब “आपके आका आपको खोजने से भी नहीं मिलेंगे”। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करने वाले अधिकारियों का “तेल निकाल दिया जाएगा”।

अशोक चांदना ने कहा, “पूरे 5 साल रिकॉर्डिंग चालू है। जो भी कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ अत्याचार करेगा, अगर उन्हें खून के आंसू नहीं रुलाए गए तो मेरा नाम अशोक चांदना नहीं।” उन्होंने अधिकारियों से जनता की सेवा करने और सरकारी योजनाओं के माध्यम से सभी वर्गों के लिए लाभ पहुंचाने की अपील की।

- Advertisement -

Share News

editor October 4, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

SBI के बाद अब BOI ने अनिल अंबानी को फ्रॉड घोषित किया
बीकानेर
व्यास कॉलोनी में जुए की रेड, चार आरोपी गिरफ्तार, ताश और नकदी जब्त
बीकानेर
पार्क में अचेत मिले युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच शुरू
बीकानेर
मंडी व्यापारी से 23 लाख की धोखाधड़ी, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज
बीकानेर
शहरी निकाय चुनाव में नया मोड़, परिसीमन अधिसूचना पर DLB देगा रोडमैप
राजनीति राजस्थान
रामदेवरा जाते समय तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर समेत राजस्थान में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
बीकानेर
राजस्थान के स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव, अब राम-शिवाजी और तेजाजी की गाथाएं पढ़ेंगे छात्र
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीतिराजस्थान

शहरी निकाय चुनाव में नया मोड़, परिसीमन अधिसूचना पर DLB देगा रोडमैप

Published August 24, 2025
राजस्थान

राजस्थान में राजस्व अदालतों के सरकारी वकीलों की फीस में तीन गुना तक बढ़ोतरी

Published August 23, 2025
राजस्थान

700 मतदाताओं की शिकायत निकली भ्रामक, नोशनल नंबर से हुए थे सूचीबद्ध

Published August 23, 2025
राजस्थान

जोधपुर में 25 अगस्त को स्थानीय अवकाश घोषित, बाबा रामदेव मेले पर बंद रहेंगे कार्यालय

Published August 23, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?