Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बेसिक पी.जी. कॉलेज के रसायनशास्त्र विभाग द्वारा एकदिवसीय सेमिनार आयोजित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बेसिक पी.जी. कॉलेज के रसायनशास्त्र विभाग द्वारा एकदिवसीय सेमिनार आयोजित
बीकानेरशिक्षा

बेसिक पी.जी. कॉलेज के रसायनशास्त्र विभाग द्वारा एकदिवसीय सेमिनार आयोजित

admin
admin Published September 23, 2024
Last updated: 2024/09/23 at 10:42 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बेसिक पी.जी. कॉलेज के रसायनशास्त्र विभाग द्वारा एकदिवसीय सेमिनार आयोजित

बीकानेर – बेसिक पी.जी. महाविद्यालय में रसायनविज्ञान विभाग द्वारा रसायन विज्ञान से संबंधित रोचक जानकारियां देने के लिए ‘‘मृदा जल धारण क्षमता एवं पीएच’’ विषय पर आधारित एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन रखा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय डूँगर महाविद्यालय के रसायनविज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुशील कुमार यादव, महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री रामजी व्यास और महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती के पूजन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित ने स्वागत उद्बोधन के साथ सेमिनार के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सेमिनार मुख्य रूप से विद्यार्थियों के बीच रसायन विज्ञान से संबंधित क्षेत्रों में विचारों, अनुभव और विशेषज्ञता को साझा करने के लिए रखा गया। इसका उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं को मृदा विज्ञान में नवीनतम तकनीकों और रुझानों से परिचित कराना था, साथ ही क्षेत्रीय कृषि एवं पर्यावरणीय चुनौतियों पर चर्चा करना था।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सुशील कुमार यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए मृदा की जल धारण क्षमता और पीएच को फसलों की उत्पादकता एवं पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मृदा न केवल फसल उत्पादन को बढ़ाती है, बल्कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को भी कम करती है। डॉ. यादव ने मृदा की जल धारण क्षमता और पीएच के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह न केवल फसल उत्पादन को प्रभावित करता है, बल्कि जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. यादव ने सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को मृदा पीएच का फसलों की वृद्धि पर प्रभाव और इसे नियंत्रित करने के वैज्ञानिक दृष्टिकोणों को विस्तार से समझाया।
सेमिनार के दौरान, छात्रों को मृदा के नमूनों का विश्लेषण करने और उनके जल धारण क्षमता एवं पीएच स्तर की जांच करने का व्यावहारिक अनुभव भी दिया गया। इसके अलावा, छात्रों ने मृदा संरक्षण और जल प्रबंधन के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। महाविद्यालय के छात्रों ने अपने स्थानीय क्षेत्र की मृदा पर किए गए परीक्षणों के परिणाम प्रस्तुत किए, जिसमें जल धारण क्षमता और पीएच स्तर पर विशेष ध्यान दिया गया।
कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री रामजी व्यास ने इस सेमिनार के सफलता हेतु रसायनविज्ञान विभाग के व्याख्याताओं एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए संबोधित किया और संबोधित करते हुए इस प्रकार के शैक्षणिक और व्यावहारिक कार्यक्रमों को छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि मृदा विज्ञान के क्षेत्र में शोध और नवाचारों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है, ताकि कृषि और पर्यावरणीय समस्याओं का समाधान ढूंढा जा सके।
कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री रामजी व्यास एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित द्वारा अतिथि को साफा एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर आभार प्रकट किया गया।
सेमिनार का आयोजन पूरी तरह से सफल रहा और भविष्य में इस प्रकार के और भी कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय स्टाफ सदस्य डॉ. मुकेश ओझा, डॉ. रमेश पुरोहित, डॉ. रोशनी शर्मा, श्री वासुदेव पंवार, श्रीमती माधुरी पुरोहित, श्रीमती प्रभा बिस्सा, डॉ. नमामीशंकर आचार्य, श्रीमती संध्या बिस्सा, श्री हितेश पुरोहित, सुश्री समीक्षा हर्ष, श्रीमती शालिनी आचार्य, श्री पंकज पाण्डे, श्री सीताराम प्रजापत, सुश्री खुशबू शर्मा, श्रीमती प्रेमलता व्यास, श्रीमती सीमा शर्मा, श्रीमती कृष्णा व्यास, श्रीमती प्रीति पुरोहित, श्रीमती सोमू भाटी, श्री मनमथ केवलिया, श्रीमती महिमा किराडू, सुश्री जाह्नवी पारीक, श्री शिवशंकर उपाध्याय आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।


Share News
Chat on WhatsApp

admin September 23, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार
बीकानेर
खाजूवाला की तावणियां कॉलोनी में पुलिस रेड, गांजा-स्मैक व हथियार जब्त
बीकानेर
बीकानेर में कल इन इलाकों में घंटों बंद रहेगी बिजली
बीकानेर
बीकानेर में रिलायंस स्मार्ट मार्ट से लाखों का सामान गायब
बीकानेर
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, पिकअप को टक्कर मार होटल में घुसा
बीकानेर
बीकानेर: पति-पत्नी के साथ मारपीट कर घर से निकाला गया
बीकानेर
बीकानेर मूल व्यापारी दंपती से 20 लाख के आभूषण लूटे गए
बीकानेर
मायरा जा रही स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत, 3 घायल, जेसीबी से निकाला
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार

Published February 19, 2026
बीकानेर

खाजूवाला की तावणियां कॉलोनी में पुलिस रेड, गांजा-स्मैक व हथियार जब्त

Published February 19, 2026
बीकानेर

बीकानेर में कल इन इलाकों में घंटों बंद रहेगी बिजली

Published February 19, 2026
बीकानेर

बीकानेर में रिलायंस स्मार्ट मार्ट से लाखों का सामान गायब

Published February 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?