Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सोने चाँदी की कीमतों में आई भारी गिरावट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सोने चाँदी की कीमतों में आई भारी गिरावट
बीकानेर

सोने चाँदी की कीमतों में आई भारी गिरावट

editor
editor Published September 9, 2024
Last updated: 2024/09/09 at 3:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

सोने चाँदी की किमतो पर आई भारी गिरावट
सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 9 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 739 रुपए गिरकर 71,192 रुपए पर आ गया है। इससे पहले इसके दाम 71,931 रुपए प्रति दस ग्राम थे।
वहीं चांदी 2,456 रुपए गिरकर 80,882 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 83,338 रुपए प्रति किलो पर थी। इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
भाव (रुपए/10 ग्राम)
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
• दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,020 रुपए है।
• मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,870 रुपए है। • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,800 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,870
रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,870 रुपए है। भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,920 रुपए है।
इस साल सोने में अब तक 8 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी
IBJA के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 7,840 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 71,192 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 80,882 रुपए पर पहुंच गए हैं।
इस साल अब तक 7,840 रुपए महंगा हो चुका है सोना
सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान
1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ45241 हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है।
3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 9, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकाणा अपडेट: हादसे, अपराध, अव्यवस्था और प्रशासनिक सख्ती की खबरें
बीकानेर
राजीव गांधी यूथ फेडरेशन को मिला नया संरक्षक, सुशीला डूडी संभालेंगी जिम्मेदारी
बीकानेर
नए साल पर बीकानेर पुलिस सख्त, हुड़दंग किया तो नया साल हवालात में
बीकानेर
Fact Check: नए साल से UPI बंद होगा या सब अफवाह, जानिए पूरा सच
देश-दुनिया
न रुक रही हिंसा, न मिल रही सुरक्षा: बांग्लादेश में एक और हिंदू की गोली मारकर हत्या
देश-दुनिया
बीकानेर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बीकानेर
बीकानेर में ट्रक चलाते समय चालक की अचानक मौत, हार्ट अटैक की आशंका
बीकानेर
राजस्थान भर्ती परीक्षा से पहले बदले नियम, OTR में दस्तावेज अपलोड अब अनिवार्य
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

बीकाणा अपडेट: हादसे, अपराध, अव्यवस्था और प्रशासनिक सख्ती की खबरें

Published December 30, 2025
बीकानेर

राजीव गांधी यूथ फेडरेशन को मिला नया संरक्षक, सुशीला डूडी संभालेंगी जिम्मेदारी

Published December 30, 2025
बीकानेर

नए साल पर बीकानेर पुलिस सख्त, हुड़दंग किया तो नया साल हवालात में

Published December 30, 2025
बीकानेर

बीकानेर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Published December 30, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?