Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को रोकने के लिए सरकार ने CAPF के एक लाख जवान तैनात
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को रोकने के लिए सरकार ने CAPF के एक लाख जवान तैनात
बीकानेर

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को रोकने के लिए सरकार ने CAPF के एक लाख जवान तैनात

editor
editor Published August 18, 2024
Last updated: 2024/08/18 at 3:51 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव, तीन चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को होगा, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग, 25 सितंबर को होगी। तीसरे चरण के तहत एक अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना चार अक्टूबर को होगी। चुनाव आयोग ने भरोसा दिलाया है कि सभी उम्मीदवारों को पर्याप्त सुरक्षा मिलेगी। चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए विशेष रणनीति बनाई है। चूंकि जम्मू कश्मीर में मौजूद आतंकी, चुनाव में बाधा पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसके मद्देनजर जेएंडके में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 1000 कंपनियां तैनात की जाएंगी। मतलब, एक लाख से अधिक जवान, शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराएंगे।

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 465 अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, 18 अगस्त को केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश जारी हो गया है। राज्य में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 465 अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती होगी। इसमें 315 कंपनियां, बाहर से आएंगी। बाकी 150 कंपनियां ऐसी हैं, जो वहां पर पहले से अपने ओरिजनल प्लेस पर तैनात हैं। उन्हें अपने ड्यूटी स्थल के आसपास ही तैनात किया जाएगा। इनमें 315 डायरेक्ट कंपनियां रहेंगी, जबकि 150 कंपनियां, ओरिजनल प्लेस वाली रहेंगी।

जम्मू क्षेत्र में ऐसे होंगे सुरक्षा इंतजाम

- Advertisement -

अगर 315 कंपनियों की बात करें तो इनमें से जम्मू क्षेत्र के लिए सीआरपीएफ की 55, बीएसएफ की 60, सीआईएसएफ 50, आईटीबीपी 50, एसएसबी 70 और आरपीएफ की 30 कंपनियां तैनात की जाएंगी। कश्मीर जोन के लिए इनमें से कोई कंपनी तैनात नहीं होगी।

कश्मीर जोन में सीएपीएफ की 512 कंपनियां

ओरिजनल प्लेस वाली 150 कंपनियों में से कश्मीर के लिए सीआरपीएफ की 105, बीएसएफ की 15, सीआईएसएफ 00, आईटीबीपी 00, एसएसबी 05 और आरपीएफ की 00 कंपनियां रहेंगी। जम्मू के लिए उक्त कंपनियों में से सीआरपीएफ की 20, बीएसएफ की 05, सीआईएसएफ 00, आईटीबीपी 00, एसएसबी 00 और आरपीएफ की 00 कंपनियां तैनात होंगी। कुल मिलाकर कश्मीर जोन में सीएपीएफ की 512 कंपनियां लगाई जाएंगी। जम्मू के लिए 488 कंपनियों को तैनात किया जाएगा। यानी जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 1000 कंपनियां तैनात होंगी।


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 18, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल
बीकानेर
चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर
बीकानेर
राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी लागू
बीकानेर
हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग धोरा धाम में भव्य आयोजन की तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में कल कई क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर के JSC स्कूल का 10वीं बोर्ड में ऐतिहासिक परिणाम: तेजस्वी गहलोत ने 94.33% के साथ मारी बाजी, आधा दर्जन विद्यार्थियों ने 90% का आंकड़ा किया पार
बीकानेर शिक्षा
सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर

Published March 24, 2026
बीकानेर

बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल

Published March 24, 2026
बीकानेर

चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर

Published March 24, 2026
बीकानेर

राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी लागू

Published March 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?