Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 27 अगस्त का राशिफल:कुंभ राशि के लोग निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है, कन्या राशि वालों को मिल सकती है उपलब्धि
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > 27 अगस्त का राशिफल:कुंभ राशि के लोग निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है, कन्या राशि वालों को मिल सकती है उपलब्धि
राशिफल

27 अगस्त का राशिफल:कुंभ राशि के लोग निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है, कन्या राशि वालों को मिल सकती है उपलब्धि

editor
editor Published August 27, 2022
Last updated: 2022/08/27 at 9:05 AM
Share
SHARE
Share News

27 अगस्त, शनिवार को शिव और पद्म नाम के शुभ योग बन रहे हैं। जिससे मेष राशि वालों को अचानक फायदा और नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर भी मिलेगी। वृष राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। कन्या राशि के लोगों को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। तुला राशि वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा। कुंभ राशि के लोग निवेश करना चाह रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। बाकी राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा।

12 राशियों का फल

 

मेष – पॉजिटिव- सम्मानजनक स्थिति बनी हुई है। दूरदराज रह रहे लोगों से संपर्क बनेंगे। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है, इसलिए हाथ में आए मौके को नजरअंदाज ना करें। आप किसी कमजोरी पर भी जीत हासिल करने में सफल रहेंगे।
नेगेटिव- यह समय अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है। इसलिए आलस और मौज मस्ती में अपना समय नष्ट ना करें। किसी के साथ भी व्यवहार करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि किसी प्रियजन से संबंध बिगड़ सकते हैं।
व्यवसाय- काम बढ़ाने की योजना कार्य के रूप में परिणित होगी, परंतु एक बार उस योजना पर पुनः परीक्षण करना आवश्यक है। युवा अपनी नौकरी के लिए कोशिश कर रहे हैं, तो इससे जुड़ी अच्छी खबर जल्दी मिल सकती है।
लव- परिवार जनों के बीच सुख शांति बनी रहेगी। प्रेम प्रसंगों में अपना समय व्यर्थ ना करें।
स्वास्थ्य- पॉल्यूशन और उमस भरे मौसम से अपना बचाव रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ व ऊर्जावान रखेगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

- Advertisement -

 

वृष – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति पूर्णता अनुकूल है। कोई मनोवांछित काम पूरा होने से मन में सुकून और खुशी रहेगी और उसके आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। दिन का कुछ समय मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी व्यतीत होगा।
नेगेटिव- कुछ विरोधी पक्ष आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन से संबंधित ऋण लेने के भी योग बन रहे हैं। आज किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित ही रखें। और अपने खर्चों पर भी कटौती करना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में निश्चित रणनीति बनाकर काम करें, क्योंकि सफलता आपकी मेहनत पर निर्भर करती है। मीडिया, लेखन, रंगमंच आदि से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन समय है। ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ संबंधों में किसी प्रकार की कड़वाहट ना आने दे।
लव- वैवाहिक संबंधों में खुशी भरा वातावरण रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। अपने खानपान, व्यायाम व दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

 

मिथुन – पॉजिटिव- मकान, जमीन-जायदाद आदि से संबंधित अगर कोई काम रुका हुआ है तो आज उसको निपटाने का प्रयत्न करें, आपको अवश्य सफलता हासिल होगी। विद्यार्थी भी अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयासशील रहेंगे। मोबाइल, ईमेल द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- आय की अपेक्षा खर्चे बढ़ेंगे तथा आर्थिक कशमकश बनी रहेगी। अजनबी लोगों के साथ व्यवहार व लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार को लेकर भी मन में थोड़ी बहुत असुरक्षा की भावना व चिंता की स्थिति रहेगी।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत ही धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। मेहनत के मुताबिक नतीजा नहीं मिल पाएगा। आपको अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लाने की जरूरत है। किसी अनुभवी की सलाह से काम आसान हो सकता है।
लव- विपरीत परिस्थितियों में आपको परिवार के लोगों का सहयोग व साथ मिलेगा। जिससे आपका आत्म बल बना रहेगा।
स्वास्थ्य- व्यर्थ की गतिविधियों में ऊर्जा लगाने की वजह से शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती हैं। उचित आराम भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

 

कर्क – पॉजिटिव- कई तरह की जानकारियां और समाचारों की प्राप्ति होगी। तथा बातचीत के माध्यम से कुछ पारिवारिक विवाद भी हल हो जाएंगे। सामाजिक कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति विशेष रहेगी। ज्ञानवर्धक और रोचक साहित्य पढ़ने में भी समय लगाएं।
नेगेटिव- कुछ व्यक्तिगत अथवा कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। जिसकी वजह से तनाव व अशांति महसूस करेंगे। इसका असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा। इसलिए इस समय धैर्य और संयम बनाकर रखने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- बिजनेस से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। आप हर चुनौती को गंभीरता और संजीदगी से लेंगे। उनसे उबरने में सक्षम भी रहेंगे। किसी प्रभावशाली इंसान के कारण आपको कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है।
लव- दांपत्य जीवन सुख शांति पूर्ण रहेगा। परंतु किसी संतान का ज़िद्दी व अड़ियल रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ कामकाज की मेहनत की वजह से थकान व तनाव महसूस हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

 

सिंह – पॉजिटिव- अपनी योग्यताओं का मूल्यांकन करें तो आप बहुत बेहतर स्थिति में खुद को पाएंगे। आज आप उन कार्यों को प्राथमिकता देंगे जिससे परिवार जनों को खुशी प्राप्त हो। तथा आप उर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए खुशखबरी है।
नेगेटिव- हाथ में पैसा तो आएगा पर साथ ही खर्चों के भी रास्ते तैयार रहेंगे। उचित बजट बनाकर रखना जरूरी है। कोर्ट कचहरी संबंधी मामला आज अटक सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।
व्यवसाय- बिजनेस कॉन्टैक्ट फायदेमंद रहेंगे। व्यापार में सही जगह पैसा निवेश करेंगे। हल्की-फुल्की परेशानियां आ सकती हैं लेकिन समय रहते आप हर परेशानी को सुलझा भी लेंगे। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी है। ऑफिस में किसी से भी विवाद में न पड़ें।
लव- घर में सुख शांति रहेगी। विवाहेत्तर संबंधों के उजागर होने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- खानपान, योग, व्यायाम जैसी बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें। तथा बुरी आदतों व संगत से दूर ही रहे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

 

कन्या – पॉजिटिव- आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली से सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। और आप अपना कोई शौक पूरा करने के लिए भी समय निकाल लेंगे। दोपहर बाद ग्रह स्थितियां आपके लिए कोई महत्वपूर्ण उपलब्धियां बना रही है। तथा यह समय उत्साह से परिपूर्ण होगा।
नेगेटिव- इस समय भावुकता व उदारता आज की सबसे बड़ी कमजोरी रहेगी। जिसकी वजह से कुछ लोग आपका नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें वरना बाद में पछताना पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्तर पर कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। समय सफलता दायक है। जिसमें आपको महत्वपूर्ण उपलब्धि भी हासिल होंगी। परंतु अपने अधीनस्थ व कर्मचारियों की गतिविधियों व व्यवहार पर कड़ी नजर अवश्य रखें।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील हो सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी मोटी परेशानी रह सकती है। परंतु परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

 

तुला – पॉजिटिव- आज का दिन हास-परिहास और मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में व्यतीत होगा और आप पुनः ऊर्जावान होकर अपनी कार्य क्षमता को सही जगह उपयोग कर पाएंगे। साफ-सफाई तथा साज-सज्जा में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- कुछ लोग आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। परंतु आपके व्यक्तित्व के समक्ष उनकी चाले कामयाब नहीं होंगी। क्रोध और गुस्सा बिल्कुल ना करें, शांतिपूर्ण तरीके से अपने कार्य को अंजाम दे, तो उचित परिणाम मिलेंगे।
व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने के लिए नई तकनीक कामयाब रहेगी। हर काम बड़ी संजीदगी और गंभीरता से करने पर आपको कामयाबी मिल सकती है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ भी अच्छे संबंध रहेंगे।
लव- पारिवारिक सदस्य एक दूसरे के लिए सहयोगात्मक व्यवहार रखेंगे। किसी पुराने मित्र से मेल मुलाकात भी हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- त्वचा से संबंधित कोई समस्या रह सकती हैं। दूषित पानी व वातावरण से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5



वृश्चिक – पॉजिटिव- लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई है। किसी वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आपके किए हुए काम की प्रशंसा भी होगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कहीं से पुराना दिया हुआ उधार वसूल भी वसूल होगा।
नेगेटिव- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य का खराब स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बनेगा। युवा वर्ग मनोरंजन व प्रमाद आदि व्यर्थ के कार्यों में पड़कर अपने कैरियर के साथ समझौता ना करें। किसी भी तरह के पारिवारिक विवाद को समय रहते सुलझाना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी नवीन व विशेष कार्य में आपको सफलता हासिल होगी। परंतु अनुचित व दो नंबर के कार्यों में बिल्कुल भी रुचि ना लें, अन्यथा मानहानि की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। प्रॉपर्टी, लोन आदि से संबंधित व्यवसाय सफल रहेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव का असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। समय रहते आपसी सूझबूझ से इनका समाधान निकाल ले। युवाओं के प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- सिर दर्द व गैस जैसी परेशानी रह सकती है। सुपाच्य व हल्का भोजन यह लेना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

 

धनु – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। मित्रों तथा संबंधियों के साथ मेल मुलाकात रहेगी। समाज व कार्य क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मान मिलेगा। तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे।
नेगेटिव- किसी व्यस्तता की वजह से विद्यार्थी वर्ग अपना पढ़ाई संबंधी कार्य समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता रहेगी। अपनी यात्रा को स्थगित ही रखे, क्योंकि कोई खास शुभ फल प्राप्त नहीं होंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ दिक्कतें रहेंगी। आपके प्रतिद्वंद्वी भी आपके विरोध में सक्रिय रहेंगे। इसलिए हर तरफ पेनी नजर रखना अति आवश्यक है। साथ ही अपने स्वभाव मे सौम्यता व धैर्य रखें। गुस्से और तनाव में परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं।
लव- परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जिससे आप पुनः ऊर्जावान होकर अपनी परेशानियां हल कर सकेंगे।
स्वास्थ्य- जोड़ो तथा कमर में दर्द जैसी स्थिति रह सकती हैं। गरिष्ठ तथा भारी भोजन के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

 

मकर – पॉजिटिव- आपका स्वाभिमान और आत्मविश्वास आपकी उन्नति में लाभदायक साबित होगा। घर तथा बाहर दोनों तरफ आपकी धाक रहेगी तथा अवसर मिलते ही आप इसका पूरा-पूरा लाभ उठाने में भी सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- भावनाओं आकर कोई भी निर्णय ना ले। वरना इस वजह से नुकसान के भागीदार बनेंगे। सामाजिक तथा राजनीतिक कार्य से दूरी बनाकर रखें। क्योंकि समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।
व्यवसाय- बिजनेस में योग्यता और काम करने का तरीका आपको साबित करेगा। आप सकारात्मक सोच के साथ आगे भी बढ़ेंगे। बिजनेस में आ रही अड़चनों का समाधान निकालने की पूरी कोशिश करेंगे।
लव- किसी पारिवारिक मतभेद का निवारण होगा और संबंध मधुर हो जाएंगे। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- तनाव, अवसाद व मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें। संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम पर भी ध्यान देना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

 

कुंभ – पॉजिटिव- कहीं भी निवेश करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की उच्च शिक्षा से संबंधित कोई कार्य निर्विघ्न पूरा होगा। तथा आप घरेलू जिम्मेदारियां व रोजमर्रा के कामों को बखूबी निपटाने में सक्षम रहेंगे। अपनी मेहनत से सफलता और उपलब्धि भी हासिल कर लेंगे।
नेगेटिव- दोपहर बाद ग्रह स्थितियां कुछ विपरीत फल दे सकती हैं। आप अपनी प्रतिभा और योग्यता का भरपूर लाभ नहीं उठा पाएंगे। कोई काम समय पर पूरा ना होने से मन में खिन्नता भी रहेगी। परंतु धैर्य व संयम बनाकर रखें धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल होती जाएंगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ रुकावटें और मुश्किलें आएंगी। बेहतर होगा कि घर के ही किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य ले। निश्चित ही कोई समाधान मिलेगा। विद्यार्थी तथा युवा भी अपने करियर को लेकर गंभीर रहे।
लव- परिवारजनों तथा जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन संबंधी योजना भी बन सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

 

मीन – पॉजिटिव- यह समय बहुत ही अनुकूल है। अपने कार्य व योजनाओं की रूपरेखा दिन शुरू होते ही बना ले। संबंधों की कीमत व महत्व आपके लिए विशेष स्थान रखेगा। आपकी यही सोच दूसरों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करेगी।
नेगेटिव- आज सब कुछ ठीक होते हुए भी मन में एक अनजाना सा भय रहेगा। जिसकी वजह से अपने काम में पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में आपके अपने कुछ काम रुक सकते हैं। इसलिए बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी कारोबार में पारदर्शिता अवश्य बनाकर रखें। शेयर्स, भूमि या कहीं पर भी निवेश करने जा रहे हैं, तो पहले उसके विषय में अध्ययन करना आवश्यक है। इसे आप किसी भी तरह के नुकसान से बच सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। जिससे उनके संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत महसूस करेंगे। दवाइयों का नियमित सेवन करते रहे। साथ ही कुछ समय प्रकृति के नजदीक में व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9


Share News

editor August 27, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

RPSC ने बिना योग्यता आवेदन करने वालों पर कसा शिकंजा
शिक्षा
बीकानेर में दो कैफे पर पुलिस की दबिश, केबिन को लेकर हंगामा
बीकानेर
बीकानेर में खड़ी कार का 348 किमी दूर टोल कैसे कटा?
बीकानेर
बीकानेर में हार्ट एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, जुटे विशिष्ट अतिथि
बीकानेर
दिल्ली में SSC की तैयारी कर रहे B.Tech छात्र ने की उबर-रैपिडो ड्राइवरों से लूट
Delhi
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
निर्जला एकादशी पर जेल में पौधारोपण, कैदियों संग भाजपा का विशेष आयोजन
बीकानेर
लूणकरणसर में सुमित गोदारा ने किए विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास
बीकानेर

You Might Also Like

Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published June 7, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published June 6, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published June 5, 2025
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल

Published June 4, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?