Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: विवाद के बाद पहली बार मालदीव पहुंचे विदेश मंत्री, दोनों देशों के बीच हुए कई समझौते
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > विवाद के बाद पहली बार मालदीव पहुंचे विदेश मंत्री, दोनों देशों के बीच हुए कई समझौते
बीकानेर

विवाद के बाद पहली बार मालदीव पहुंचे विदेश मंत्री, दोनों देशों के बीच हुए कई समझौते

editor
editor Published August 10, 2024
Last updated: 2024/08/10 at 7:54 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को यहां मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने लोगों के लाभ के लिए भारत-मालदीव संबंधों को गहरा करने की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। साथ ही दोनों देशों के बीच जल एवं स्वच्छता सहित कई परियोजनाओं का समझौता हुए।

बता दें कि जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए मालदीव की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। चीन समर्थक राष्ट्रपति मुइज्जू के पिछले वर्ष पदभार ग्रहण करने के बाद भारत की ओर से जयशंकर की यह पहली उच्चस्तरीय यात्रा है। इससे पहले जून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारत दौरा किया था।

जयशंकर ने शेयर की तस्वीर

जयशंकर ने बैठक की तस्वीर के साथ एक्स पर पोस्ट किया और लिखा ‘राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात कर गौरवान्वित महसूस किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं उन तक पहुंचाईं। अपने लोगों और क्षेत्र के लाभ के लिए भारत-मालदीव संबंधों को गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’

- Advertisement -

मालदीव के रक्षा मंत्री से भी हुई मुलाकात

इससे पहले, जयशंकर ने मालदीव के रक्षा मंत्री घासन मौमून से मुलाकात की और क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग और ‘साझा हित’ पर चर्चा की। मुइज़ू, अपने चीन समर्थक झुकाव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने नवंबर 2023 में शीर्ष पद का कार्यभार संभाला था। अपनी शपथ के कुछ ही घंटों के भीतर उन्होंने मालदीव में तीन विमानन प्लेटफार्मों पर तैनात भारतीय सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने की मांग की थी।

जयशंकर की पिछली यात्रा जनवरी 2023 में हुई

जून 2024 में दूसरे कार्यकाल के लिए पदभार ग्रहण करने के बाद से जयशंकर की यह पहली आधिकारिक मालदीव यात्रा है। उनकी पिछली यात्रा जनवरी 2023 में हुई थी। जयशंकर की 11 अगस्त तक की तीन दिवसीय यात्रा उनके समकक्ष, मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर के निमंत्रण पर हो रही है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 10, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में पुलिस महकमे में बदलाव, दो थानों के थानाधिकारियों का तबादला
बीकानेर
सीमावर्ती गांवों के विकास को मिलेगी रफ्तार, करोड़ों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
बीकानेर
श्रीगंगानगर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच एजेंसियां अलर्ट
बीकानेर
आज का विस्तृत राशिफल: सभी राशियों के लिए धन, करियर, परिवार, स्वास्थ्य और भाग्य के खास संकेत
राशिफल
10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल
बीकानेर
चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पुलिस महकमे में बदलाव, दो थानों के थानाधिकारियों का तबादला

Published March 25, 2026
बीकानेर

सीमावर्ती गांवों के विकास को मिलेगी रफ्तार, करोड़ों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

Published March 25, 2026
बीकानेर

श्रीगंगानगर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच एजेंसियां अलर्ट

Published March 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?