Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अल्पसंख्यकों को बनाया जा रहा निशाना, राज्यसभा में बांग्लादेश हिंसा पर बोले विदेश मंत्री
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अल्पसंख्यकों को बनाया जा रहा निशाना, राज्यसभा में बांग्लादेश हिंसा पर बोले विदेश मंत्री
बीकानेर

अल्पसंख्यकों को बनाया जा रहा निशाना, राज्यसभा में बांग्लादेश हिंसा पर बोले विदेश मंत्री

editor
editor Published August 6, 2024
Last updated: 2024/08/06 at 3:31 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बांग्लादेश में हिंसा का दौर अभी भी जारी है। शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर डटे हुए हैं। पड़ोसी देश में भड़की हिंसा को लेकर भारत लगातार चिंता जता रहा है। अब मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में बांग्लादेश हिंसा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है।

विदेश मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में जुलाई से हिंसा जारी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी वहां हिंसा जारी है। भारत सरकार बांग्लादेश के अधिकारियों के संपर्क में हैं। वहां, पुलिस के ऊपर भी हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शेख हसीना ने भारत आने का अनुरोध किया था। उन्होंने आगे कहा कि पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बांग्लादेश की स्थिति पर कहा, ‘पांच अगस्त को कर्फ्यू के बावजूद ढाका में प्रदर्शनकारी जमा हो गए। हमारी समझ यह है कि सुरक्षा प्रतिष्ठान के नेताओं के साथ बैठक के बाद, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने स्पष्ट रूप से इस्तीफा देने का फैसला लिया। बहुत कम समय में, उन्होंने भारत आने के लिए मंजूरी का अनुरोध किया। साथ ही हमें बांग्लादेश के अधिकारियों से उड़ान मंजूरी के लिए अनुरोध प्राप्त हुआ। वह कल शाम दिल्ली पहुंचीं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हम अपने राजनयिक मिशनों के माध्यम से बांग्लादेश में भारतीय समुदाय के साथ निकट और निरंतर संपर्क में हैं। वहां एक अनुमान के अनुसार 19 हजार भारतीय नागरिक रहते हैं, जिनमें से करीब नौ हजार छात्र हैं। बड़ी संख्या में छात्र जुलाई में वापस आ गए थे। हम अल्पसंख्यकों की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।’

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor August 6, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में पुलिस महकमे में बदलाव, दो थानों के थानाधिकारियों का तबादला
बीकानेर
सीमावर्ती गांवों के विकास को मिलेगी रफ्तार, करोड़ों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
बीकानेर
श्रीगंगानगर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच एजेंसियां अलर्ट
बीकानेर
आज का विस्तृत राशिफल: सभी राशियों के लिए धन, करियर, परिवार, स्वास्थ्य और भाग्य के खास संकेत
राशिफल
10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल
बीकानेर
चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पुलिस महकमे में बदलाव, दो थानों के थानाधिकारियों का तबादला

Published March 25, 2026
बीकानेर

सीमावर्ती गांवों के विकास को मिलेगी रफ्तार, करोड़ों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

Published March 25, 2026
बीकानेर

श्रीगंगानगर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच एजेंसियां अलर्ट

Published March 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?