Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अमेरिका में मंदी का खतराः भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अमेरिका में मंदी का खतराः भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट
बीकानेर

अमेरिका में मंदी का खतराः भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट

editor
editor Published August 2, 2024
Last updated: 2024/08/02 at 5:42 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स अंकों और निफ्टी भारी गिरावट के साथ खुले और आखिर तक रिकवर नहीं कर पाए। सेंसेक्स 885.60 अंक यानी 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 80,981.95 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी ने 293.20 प्वाइंट यानी 1.17 फीसदी का गोता लगाया और 24,717.70 अंकों पर बंद हुआ। अमेरिका, यूरोप और चीन समेत अन्य वैश्विक बाजारों में भी बड़ी गिरावट का रुख दिखा।

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की वजह

अमेरिकी, यूरोपीय और अन्य एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली के चलते भारतीय शेयर मार्केट में गिरावट आई।

कई कंपनियों के तिमाही नतीजे निवेशकों की उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। इससे भी बिकवाली के ट्रेंड ने जोर पकड़ा।

- Advertisement -

मिडल ईस्ट में सप्लाई बाधित होने की चिंता से तेल की कीमतों में इजाफा हुआ। इससे बाजार का मिजाज खराब हुआ।

इजरायल और ईरान के बीच तनाव की खबर ने जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ा दी और निवेश का माहौल खराब किया।

अमेरिकी डॉलर की दरें और ट्रेजरी यील्ड में भी वृद्धि हुई। इससे विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में बिकवाली की।

भारतीय बाजार में अब आगे क्या?

भारतीय शेयर बाजार इस वक्त शायद अपने पीक प्वाइंट पर है। यहां से गिरावट की आशंका से इनकार भी नहीं किया जा सकता। खासकर, कुछ शेयरों का वैल्यूएशन हद से ज्यादा अधिक है। इनमें बड़ी करेक्शन हो सकती है।

कई एक्सपर्ट पहले ही शेयर मार्केट के ऊंचे वैल्यूएशन को लेकर चिंता जता चुके हैं। यहां तक कि बजट से पहले इकोनॉमिक सर्वे में भी बाजार के ऊंचे मूल्यांकन पर रोशनी डाली गई थी। अब कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों के बीच निवेशकों के भीतर जोश जगाने वाली कोई वजह भी नहीं है।

घरेलू बाजार में व्यापक स्तर पर बिकवाली देखी गई। इससे जाहिर होता है कि मार्केट में आगे की वृद्धि के लिए कोई नया ट्रिगर्स प्वाइंट नहीं है। इसके अभाव में यह थकावट के बिंदु पर पहुंच सकता है। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनियों की आय अब तक सुस्त ही दिखी है, जबकि व्यापक बाजार मूल्यांकन काफी अधिक बना हुआ है। अमेरिकी आईटी क्षेत्र से कमजोर आय, बेरोजगारी में संभावित वृद्धि, BOJ द्वारा आगे की दर वृद्धि की संभावना और चीन की ग्रोथ में मंदी सभी बाजार की धारणा को कमजोर कर रहे हैं।

विनोद नायर, रिसर्च हेड (जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज)

अमेरिका में बढ़ा मंदी का खतरा

अमेरिका में मंदी की आशंका फिर से बढ़ रही है। खासकर, कमजोर विनिर्माण डेटा के चलते। इसी वजह से वॉल स्ट्रीट के शेयरों में गिरावट आई। यूरोप में भी निराशाजनक बैंक आय के बाद शेयर मार्केट ने भारी गोता लगाया। अमेरिका में सभी तीन प्रमुख सूचकांक नीचे बंद हुए। नैस्डैक कंपोजिट में सबसे अधिक 2.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

अमेरिकी वेल्थ मैनेजमेंट और इक्विटी रिसर्च कंपनी Spartan Capital Securities, LLC के पीटर कार्डिलो ने मंदी के लिए आर्थिक चिंताओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘बेरोजगारी के दावे अनुमानों से अधिक हैं। बाजार को यह डर सताने लगा है कि अर्थव्यवस्था इस हद तक धीमी हो रही है कि हम अब से आठ से 12 महीने बाद मंदी की ओर देख सकते हैं।”

बाकी बाजारों में गिरावट क्यों

यूरोप में मुद्रास्फीति के आंकड़ों में गिरावट देखी जा रही है। इससे अनिश्चितता बढ़ गई है कि यूरोपीय सेंट्रल बैंक जून के बाद सितंबर में ब्याज दरों में कटौती करेगा या नहीं। इससे जुड़ी चिंताओं के कारण फ्रैंकफर्ट और पेरिस दोनों स्टॉक 2 फीसदी से अधिक गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए।

वहीं, भारत के अलावा बाकी एशियाई बाजारों की बात करें, तो जापान के प्रमुख निर्यात क्षेत्र को प्रभावित करने वाले येन के मजबूत होने के कारण निक्केई 225 एक समय 5 फीसदी से अधिक गिर गया। हांगकांग, सिडनी, सियोल और ताइपे में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं, शंघाई, जकार्ता, वेलिंगटन, सिंगापुर और मनीला भी लाल निशान में बंद हुए।


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 2, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई को फिर मिला डीजीपी डिस्क सम्मान
बीकानेर
सरकार का कड़ा कदम, हाई डोज नाइमेसुलाइड पर देशभर में रोक
देश-दुनिया
न्यू ईयर 2026 का आगाज़: ऑकलैंड से सिडनी तक जश्न की चमक
देश-दुनिया
बीकानेर में पुलिस का सख्त संदेश, पांच आरोपियों की केईएम रोड पर परेड
बीकानेर
बीकानेर में मकर संक्रांति पर चाइनीज मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित, आदेश लागू
बीकानेर
1 जनवरी 2026 से बदलेंगे 7 बड़े वित्तीय नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
देश-दुनिया
SSC GD कांस्टेबल 2026 भर्ती: 25 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन आज समाप्त
बीकानेर
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का रंगदारी नेटवर्क उजागर, 91 लाख बरामद
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई को फिर मिला डीजीपी डिस्क सम्मान

Published December 31, 2025
बीकानेर

बीकानेर में पुलिस का सख्त संदेश, पांच आरोपियों की केईएम रोड पर परेड

Published December 31, 2025
बीकानेर

बीकानेर में मकर संक्रांति पर चाइनीज मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित, आदेश लागू

Published December 31, 2025
बीकानेर

SSC GD कांस्टेबल 2026 भर्ती: 25 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन आज समाप्त

Published December 31, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?