Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मुख्यमंत्री ने दी अनेक सौगातें, बीकानेर के लिए खास रहा जुलाई माह
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मुख्यमंत्री ने दी अनेक सौगातें, बीकानेर के लिए खास रहा जुलाई माह
बीकानेरराजस्थान

मुख्यमंत्री ने दी अनेक सौगातें, बीकानेर के लिए खास रहा जुलाई माह

editor
editor Published July 31, 2024
Last updated: 2024/07/31 at 8:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

*सिरेमिक और सोलर पार्क, बीकानेर कोटपुतली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के बाद मिला शहरी विकास प्राधिकरण*

बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जुलाई माह को बीकानेर के लिए विशेष बना दिया। पहले उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत बजट में बीकानेर को अनेक सौगातें मिली। वहीं 29 जुलाई का दिन शहर के लिए खास रहा, जब वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के प्रत्युत्तर के दौरान मुख्यमंत्री ने बीकानेर के नगर विकास न्यास को अर्बन डवलपमेंट अथाॅरिटी के रूप में क्रमोन्नत करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री की इस पहल से बीकानेर शहर के विकास को पंख लगेंगे और आने वाले दिनों में यह शहर भी महानगरों की तर्ज पर विकसित होगा। पूर्व में जयपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर जैसे संभाग मुख्यालयों के यूआईटी ही अर्बन डवलपमेंट अथोरिटी के तौर पर कार्यरत थे। बीकानेर शहर के समग्र विकास के मद्देनजर इसकी महत्ती आवश्यकता थी। मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं की कद्र करते हुए शहर को बड़ा तोहफा दिया।

मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही शहर में एक-दूसरे को बधाइयां देने का तांता लग गया।

- Advertisement -

सभी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और यह विश्वास भी व्यक्त किया कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों की पालना में वित्तीय वर्ष का बजट प्रस्तुत होने के दूसरे ही दिन 11 जुलाई को अधिकारी बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में लग गए, उसी प्रकार मुख्यमंत्री की यह घोषणा भी मूर्त रूप लेगी और शहरी विकास प्राधिकरण जल्दी ही कार्य करने लगेगा।

मुख्यमंत्री ने इसके अलावा बीकानेर शहर की सड़कों को आठ करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान दिया। इसके अनुसार पूर्व में स्वीकृत पांच करोड़ रुपये और अन्य सड़कों के अलावा इस राशि से सड़कों का निर्माण होगा। इसी प्रकार पूगल में ऊर्जा विभाग का सहायक अभियंता कार्यालय खोले जाने और नहरी क्षेत्र में खालों की मरम्मत के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया।

कुल मिलाकर बजट में सिरेमिक पार्क, सोलर पार्क, बीकानेर-कोटपुतली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे, जिला अस्पताल के सुदृढ़ीकरण, शहरी क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या के समाधान के लिए 100 करोड़, आदर्श वेद विद्यालय, बालिका सैनिक स्कूल, स्पोर्ट्स काॅलेज, नागणेची मंदिर के सामने रेलवे ओवर ब्रिज और लूणकरणसर-नापासर में नगर पालिकाओं जैसी घोषणाओं के बाद दूसरे चरण में मिली इतनी सौगातें बीकानेर के लिए खास हैं और इन घोषणाओं ने बीकानेर जिले के लिए जुलाई महीने को और विशेष बना दिया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 31, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप
बीकानेर
बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना
बीकानेर
घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर फैली अफवाहों पर सरकार ने दी पूरी जानकारी
बीकानेर
बीकानेर SBI बैंक में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में पुलिस महकमे में बदलाव, दो थानों के थानाधिकारियों का तबादला
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना

Published March 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?