Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: क्या जम्मू में होने वाला है कुछ बड़ा, सेना ने बढ़ाई तैनाती
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > क्या जम्मू में होने वाला है कुछ बड़ा, सेना ने बढ़ाई तैनाती
बीकानेर

क्या जम्मू में होने वाला है कुछ बड़ा, सेना ने बढ़ाई तैनाती

editor
editor Published July 29, 2024
Last updated: 2024/07/29 at 6:55 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जम्मू-कश्मीर में मौजूद आतंकियों का पूरी तरह से सफाया करने के लिए भारतीय सुरक्षा बलों ने कमर कस ली है। विभिन्न स्थानों पर सेना के अलावा केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ाई जा रही है। पाकिस्तान से लगते बॉर्डर की पुख्ता सुरक्षा के लिए बीएसएफ के दो हजार जवानों को भी जम्मू-कश्मीर भेजा जा रहा है। इंटेलिजेंस नेटवर्क की कार्यप्रणाली में बदलाव किया गया है। इन सबके बीच सोशल मीडिया में अमजद अयूब मिर्जा का एक ट्वीट चर्चा में है।

उन्होंने अपने ट्वीट में दावा किया है कि पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) के 600 कमांडो कुपवाड़ा और दूसरी जगहों पर छिपे हैं। ये बड़े आतंकी हमलों की प्लानिंग कर रहे हैं। टेरर अटैक की प्लानिंग में पाकिस्तान सेना के दो बड़े अधिकारी शामिल हैं। सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर अमजद अयूब मिर्जा, जो ब्रिटेन में खुद को लेखक, ब्रॉडकास्टर और मानवाधिकार कार्यकर्ता बताते हैं, ने 28 जुलाई को लिखा कि एसएसजी की एक पूरी बटालियन ने भारत में घुसपैठ कर ली है। मिर्जा ने कुपवाड़ा के आसपास, पाकिस्तानी कमांडो की कथित मौजूदगी का दावा किया है।

उन्होंने यह भी लिखा है कि पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकी हमलों के लिए एसएसजी कमांडो को लोकल स्तर पर मदद मिल रही है। लोकल आतंकी संगठन भी दहशतगर्दों और पाकिस्तानी सेना की मदद कर रहे हैं। वहां पर स्लीपर सेल भी एक्टिव हैं। भारतीय सीमा में ये स्लीपर सेल, एसएसजी की सप्लाई चेन का जरिया बने हैं। आतंकियों को इन्हीं लोगों के द्वारा ट्रांसपोर्ट की मदद दी जा रही है। अमजद अयूब मिर्जा ने आगे लिखा है, एसएसजी जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल आदिल रहमानी, जम्मू में आतंकी हमलों पर नजर रख रहे हैं।

 

- Advertisement -

पाकिस्तानी फौज का लेफ्टिनेंट कर्नल शाहिद सलीम जंजुआ, हमलों की कमान संभाल रहा है। पाकिस्तानी कमांडो और दहशतगर्दों ने भारतीय सेना की 15 कोर से भिड़ने की योजना बनाई है, जिसे चिनार कोर के नाम से भी जाना जाता है। कश्मीर घाटी में आतंकियों की कमर तोड़ने में इस कोर का नाम गौरव के साथ लिया जाता है। मिर्जा ने यह भी लिखा है कि पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में एसएसजी की दो और बटालियन मौजूद हैं। भारत में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम देने के लिए इन बटालियनों को तैयार किया गया है। इन्हें भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराने का प्रयास किया जा रहा है। मिर्जा ने आखिर में लिखा है, अगर लोकल जिहादियों की मदद से पाकिस्तानी बटालियन भारत में घुसपैठ करने में कामयाब हो जाती हैं तो पीर पंजाल के पहाड़ों में कारगिल युद्ध जैसी आशंका बन सकती है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 29, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप
बीकानेर
बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना
बीकानेर
घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर फैली अफवाहों पर सरकार ने दी पूरी जानकारी
बीकानेर
बीकानेर SBI बैंक में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में पुलिस महकमे में बदलाव, दो थानों के थानाधिकारियों का तबादला
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना

Published March 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?