हिंदू धर्म में हर महीने का अपना एक खास महत्व है। धार्मिक दृष्टि से सावन का महीना बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान भगवान शिव धरती पर आते हैं और अपने सभी भक्तों की इच्छाओं को पूर्ण करते हैं, जो लोग भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें इस माह में शिव जी की विधिवत रूप से पूजा करनी चाहिए।
साथ ही उनका अभिषेक (Shiv Abhishek In Sawan 2024) भी करना चाहिए, तो आइए राशि अनुसार शिव जी का अभिषेक किन चीजों से करना चाहिए? उसके बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।
भगवान शंकर का इन चीजों से करें अभिषेक
मेष राशि: मेष राशि के लोगों को शहद से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
- Advertisement -
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को भगवान शंकर का दूध से अभिषेक करना चाहिए।
मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातक को गंगाजल में पान के पत्ते मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातक को दही में शक्कर मिलाकर शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातक को जल में शहद और गुड़ मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करना चाहिए।
कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
तुला राशि: तुला राशि के लोगों को गाय के घी, इत्र या दूध से शंकर भगवान का अभिषेक करना चाहिए।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक को पंचामृत और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।
धनु राशि: धनु राशि के जातक को गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर शंकर भगवान अभिषेक करना चाहिए।
मकर राशि: मकर राशि के लोगों को शिव जी का नारियल के पानी से अभिषेक करना चाहिए।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक को पवित्र जल में काले मिलाकर भगवान शंकर का अभिषेक करना चाहिए।
मीन राशि: मीन राशि के जातक को पीले चंदन मिश्रित जल से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।

