Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चांदीपुरा वायरस से अलर्ट मोड में आई सरकार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > चांदीपुरा वायरस से अलर्ट मोड में आई सरकार
देश-दुनिया

चांदीपुरा वायरस से अलर्ट मोड में आई सरकार

editor
editor Published July 28, 2024
Last updated: 2024/07/28 at 7:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

देश के तीन अलग-अलग राज्यों में मिले तीन अलग-अलग वायरस को लेकर केंद्र सरकार लगातार निगरानी कर रही है। गुजरात में चांदीपुरा वायरस तो केरल में निपाह और महाराष्ट्र में जीका वायरस के मामले सामने आए हैं। केंद्र सरकार ने इन मामलों के सामने आने के बाद एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी लगातार चांदीपुरा वायरस को लेकर गुजरात और आसपास के राज्यों में निगरानी भी कर रही है। हालांकि केंद्र सरकार की क्विक रिस्पांस टीम के मुताबिक जिन राज्यों में अलग-अलग वायरस के मामले सामने आ रहे हैं वहां पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के साथ समन्वय करके विशेषज्ञों की टीम भेजी जा रही है। रविवार को भी इस टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई है। तीनों राज्यों की वर्तमान स्थिति पर आगे का पूरा प्लान तैयार किया गया है

केरल में निपाह वायरस की दस्तक के बाद केंद्र सरकार ने क्विक रिस्पांस टीम का गठन कर राज्य सरकार से लगातार संपर्क में है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल केरल के उन सभी इलाकों में जांच अभियान चलाया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल वायरस के पूरे राज्य में फैलने की ना तो पुष्टि हुई है और ना ही इस तरीके का कोई अंदेशा है। फिलहाल केंद्र सरकार और राज्य सरकार आपसी समन्वय के साथ संपर्क में आए लोगों को अगले 14 दिनों तक के लिए मॉनिटर कर रही है। फिलहाल एक सप्ताह की रिपोर्ट के मुताबिक केरल में निपाह वायरस के संक्रमण फैलने की कोई भी कड़ी नजर नहीं आई है।

केंद्र सरकार के सामने इस वक्त सिर्फ केरल में निपाह वायरस ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र में जीका वायरस और गुजरात में चांदीपुरा वायरस को लेकर के भी सबसे ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस वक्त पूरे देश में सबसे ज्यादा गुजरात में चांदीपुरा वायरस को लेकर चिंता बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक गुजरात में अब तक चांदीपुर वायरस से 48 बच्चों की मौत हो चुकी है। जबकि 127 से ज्यादा नए मामले दर्ज हो चुके हैं। गुजरात में लगातार बढ़ रहे हैं मामले और हो रही मौतों के बाद केंद्र सरकार ने पुणे नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी मैं सैंपल जांच के लिए दोबारा फिर से भेजे हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक सिर्फ गुजरात ही नहीं बल्कि यह खतरनाक वायरस आसपास के राज्यों में भी फैल सकता है। इसमें फिलहाल राजस्थान में भी कुछ मामले संदिग्ध रूप से सामने आए हैं।

गुजरात में लगातार बढ़ रहा है मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने प्रभावी दिलकों का जायजा भी लिया है। इस टीम में शामिल अधिकारियों के मुताबिक प्रभावित इलाकों में भीलोड़ा और मेगराज इलाके में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक यहां पर मरीजों और इलाके में वायरस फैलाने वाली रेतमक्खी के नमूने भी इकट्ठे करके पुणे की नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ वायरोलॉजी में भेजा गया है। इसके अलावा गुजरात समेत आसपास के राज्यों में भी केंद्र सरकार की टीम और अलग-अलग राज्यों की टीम लगातार मॉनीटरिंग कर रही है

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor July 28, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

Modi becomes longest-serving head of government in India
इतिहास में दर्ज हुआ नाम: मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता
बीकानेर
RTE भुगतान नहीं तो प्रवेश नहीं, प्राइवेट स्कूल संचालकों का ऐलान – Bikaner News
बीकानेर
RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा
पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, आपूर्ति की समीक्षा – National News
बीकानेर
पानी समझकर स्प्रे पीने से महिला की मौत, खेत में हादसा – Bikaner News
बीकानेर
India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News
देश-दुनिया
ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News
देश-दुनिया
बस स्टैंड पास दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर खाक
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News

Published March 22, 2026
देश-दुनिया

ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News

Published March 22, 2026
देश-दुनिया

ईरान ने अतिरिक्त तेल देने से किया इनकार, वैश्विक बाजार में चिंता – National News

Published March 21, 2026
देश-दुनिया

इंदौर में दर्दनाक हादसा: चार्जिंग के दौरान लगी आग, सात लोगों की मौत

Published March 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?