एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नासा के रोवर ने हाल ही में एक दिलचस्प चट्टान के नमूनों को खोजा है। इसका नाम ‘चेयावा फॉल्स’ है। इसके अंदर कार्बनिक अणु और संरचनाएं हैं, जो माइक्रोबियल जीवन की ओर से बनाई गई हो सकती हैं। एक प्राचीन नदी घाटी में यह चट्टान पाई गई थी। इससे पता चलता है कि यह ग्रह कभी जीवन को समर्थन करने वाला रहा होगा।
नासा की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि चट्टान केमिकल सिग्नेचर और संरचनाओं को प्रदर्शित करती है। इससे संभवतः अरबों साल पहले जीवन की तरफ से बनाया गया हो सकता है। तब जिस इलाके में सैंपल लिए गए वहां पर पानी था।
नासा की जेट प्रोपल्शन लैब की पर्सिवरेंस डिप्टी प्रोजेक्ट वैज्ञानिक केटी स्टैक मॉर्गन का कहना है कि हम यह नहीं कह सकते हैं कि यह जीवन का संकेत है। लेकिन यह अब तक वैज्ञानिकों को मिला सबसे आकर्षक नमूना है। रोवर की तरफ से रॉक कोर का नमूना 21 जुलाई को इकट्ठा किया गया था।

