Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भजनलाल सरकार का पेपर लीक माफिया पर सख्त एक्शन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > EDUCTION > भजनलाल सरकार का पेपर लीक माफिया पर सख्त एक्शन
EDUCTIONबीकानेरराजस्थान

भजनलाल सरकार का पेपर लीक माफिया पर सख्त एक्शन

editor
editor Published July 22, 2024
Last updated: 2024/07/22 at 5:16 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान में पेपर लीक मामले में भजनलाल सरकार लगातार सख्त एक्शन ले रही है। इसी कड़ी में अब चूरू में पेपर लीक माफिया यूनिक उर्फ विवेक भांभू के घर पर बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रशासन ने पेपर लीक प्रकरण में फरार चल रहे सरगना यूनिक भांभू के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। बता दें कि लंबे समय से फरार चल रहे यूनिक भांभू पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

चूरू में नगर परिषद ने यूनिक के अवैध निर्माण को चिन्हित करने के बाद आज दोपहर ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। यूनिक ने पूनिया कॉलोनी में 114-115 नंबर प्लॉट में मकान बना रखा था। नगर परिषद ने आज अवैध व गैर नियमानुसार बने ढांचे को बुलडोजर से गिरा दिया। इस दौरान भारी तादात में पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा। वहीं, आसपास लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

आरोपी ने इन परीक्षाओं में की धांधली

आरोप है कि वह एस आई भर्ती परीक्षा 2021 जेईएन भर्ती परीक्षा 2021 सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक कर 500 से अधिक लोगों की सरकारी नौकरी लगवा चुका है। जिनमें से 250 से ज्‍यादा लोग तो उसके परिवार व रिश्‍तेदारी में हैं। वो खुद भी पिछली वनपाल भर्ती में वनपाल बना था। ऐसे में आशंका है कि उसने वनपाल और वनरक्षक भर्ती का भी पेपर लीक करवाया था।

- Advertisement -

यूनिक भांभू ने जयपुर स्थित हसनपुरा की रविंद्र बाल भारती स्कूल से एसआई भर्ती का पेपर चुराया था। इसके लिए स्कूल के कर्मचारी राजेश को दस लाख रुपए दिए थे। पेपर चुराने के बाद गिरोह के साथी जगदीश विश्नोई को वाट्सऐप के माध्यम से पेपर भेजा था। मास्टरमाइंड यूनिक भांभू ही परीक्षा केंद्रों से भी पेपर लीक करवाता था। राजेंद्र यादव ने जयपुर के सरकारी स्कूल में स्ट्रॉन्ग रूम से जेईएन भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करवाने के बाद भांभू के मोबाइल पर ही भेजा था।


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 22, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर: लाठी-सरियों से हमला, कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर: पेड़ काटते समय गिरा पेड़, 17 वर्षीय नाबालिग की मौत
बीकानेर
नेशनल हाईवे-62 पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
बीकानेर
नयाशहर में मदद के बहाने युवक की सोने की चैन तोड़ी, आरोपी फरार
बीकानेर
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सराहा राजस्थानी गीत ‘खुड़को… थारे नाम रो
बीकानेर
बीकानेर में बुजुर्ग महिला और उसके बेटे पर दो महिलाओं ने किया जानलेवा हमला
बीकानेर
बीकानेर के नोखा में बदमाशों ने युवक का रास्ता रोककर किया जानलेवा हमला
बीकानेर
बीकानेर: छात्रा हत्या मामले में प्रशासन-प्रतिनिधि वार्ता बेनतीजा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर: लाठी-सरियों से हमला, कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Published February 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर: पेड़ काटते समय गिरा पेड़, 17 वर्षीय नाबालिग की मौत

Published February 23, 2026
बीकानेर

नेशनल हाईवे-62 पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Published February 23, 2026
बीकानेर

नयाशहर में मदद के बहाने युवक की सोने की चैन तोड़ी, आरोपी फरार

Published February 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?