Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ‘रणनीतिक स्वायत्तता’ वाले बयान पर अमेरिका को भारत का करारा जवाब
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > ‘रणनीतिक स्वायत्तता’ वाले बयान पर अमेरिका को भारत का करारा जवाब
बीकानेर

‘रणनीतिक स्वायत्तता’ वाले बयान पर अमेरिका को भारत का करारा जवाब

editor
editor Published July 19, 2024
Last updated: 2024/07/19 at 8:43 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी की ‘रणनीतिक स्वायत्तता’ वाले बयान पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कई अन्य देशों की तरह भारत भी अपनी रणनीतिक स्वायत्तता को महत्व देता है। अमेरिकी राजदूत को अपनी राय रखने का अधिकार है। हमारे विचार भी अलग-अलग हैं। अमेरिका के साथ हमारी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी हमें एक-दूसरे के दृष्टिकोण का सम्मान करते हुए कुछ मुद्दों पर असहमत होने के लिए सहमत होने की गुंजाइश देती है।

यह भी पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर ठप होने से परेशान UAE, कहा- सभी इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम प्रभावित; लोगों को दी ये सलाह

क्या कहा था एरिक गार्सेटी ने?

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा के बाद अमेरिका भड़क गया था। इसके बाद एक कार्यक्रम में एरिक गार्सेटी ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। गार्सेटी ने कहा था कि ‘कोई युद्ध दूर नहीं है’। संघर्ष के समय रणनीतिक स्वायत्तता लागू नहीं होती है। हालांकि वे भारत की रणनीतिक स्वायत्तता का सम्मान करते हैं।

- Advertisement -

भारत अपनी रणनीतिक स्वायत्तता को पसंद करता है

गार्सेटी ने कहा था कि मैं इस बात का सम्मान करता हूं कि भारत अपनी रणनीतिक स्वायत्तता को पसंद करता है, लेकिन संघर्ष के समय में रणनीतिक स्वायत्तता जैसी कोई चीज नहीं होती। संकट के समय हमें एक-दूसरे को जानने की जरूरत होगी। मुझे परवाह नहीं है कि हम इसे क्या नाम देते हैं, लेकिन हमें यह जानने की जरूरत है हम भरोसेमंद दोस्त, भाई-बहन और जरूरत के समय में सहयोगी हैं।

हितकारी सभी मुद्दों पर करते हैं चर्चा: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ” भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापक, रणनीतिक, वैश्विक साझेदारी है। हमारे पास चर्चा करने के लिए बहुत सारे मुद्दे हैं और दोनों पक्ष कई पहलुओं पर एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हैं और हम उन सभी मुद्दों पर चर्चा करते हैं जो दोनों पक्षों के लिए हितकारी हैं। राजनयिक बातचीत का विवरण साझा करना हमारी प्रथा नहीं है।”


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार
बीकानेर राजनीति राजस्थान
अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप
बीकानेर
बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना
बीकानेर
घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर फैली अफवाहों पर सरकार ने दी पूरी जानकारी
बीकानेर
बीकानेर SBI बैंक में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
बीकानेरशिक्षा

अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप

Published March 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?