Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शनों पर भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शनों पर भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान
बीकानेर

बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शनों पर भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान

editor
editor Published July 19, 2024
Last updated: 2024/07/19 at 8:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बांग्लादेश के हालात पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि वहां रह रहे सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं.

शुक्रवार को एक प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान पूछे गए एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि “बांग्लादेश में 8,500 भारतीय छात्र हैं. और क़रीब 15000 भारतीय नागरिक हैं. उनकी सुरक्षा लेकर दूतावास सक्रिय है और हालात को लेकर एडवाइज़री जारी की गई है.”

“विदेश मंत्री खुद इस मुद्दे पर नज़र रखे हुए हैं. लोगों से कहा गया है कि हाई कमीशन से संपर्क में रहें. हम लगातार अपडेट कर रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “बांग्लादेश के हालात पर हमारी नज़र बनी हुई है और हम मानते हैं कि यह बांग्लादेश का अंदरूनी मामला है.”

- Advertisement -

दो दिनों में बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शनों में 25 से अधिक लोग मारे गए हैं और देश में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.

अमेरिका से रिश्ते पर विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने कहा कि “अमेरिका और भारत के रिश्ते बहुत व्यापक हैं. बहुत सारे विषयों पर बातचीत जारी है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया रूस दौरे को लेकर भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा था, “भारत रणनीतिक स्वायतत्ता पसंद करता है, मैं इसका आदर करता हूँ लेकिन युद्ध के दौरान रणनीतिक स्वायतत्ता के लिए कोई जगह नहीं होती है. संकट की घड़ी में हमें एक दूसरे को समझने की ज़रूरत है.”

“कोई भी जंग अब दूर की नहीं होती है. भारत अमेरिका के साथ संबंधों को इस रूप में ना ले कि किसी भी सूरत में अडिग रहेगा.”

रूस से 10 भारतीय वापस आए

रूस की सेना में शामिल किए गए भारतीयों की वापसी के सवाल पर प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “अभी तक 10 भारतीय वापस लौट आए हैं.”

 

उन्होंने कहा, “50 भारतीय अभी भी वहां हैं और उनके परिजनों ने हमसे मुलाक़ात की है. हमने शीर्ष स्तर तक इस बात उठाई है और जब पीएम मोदी राष्ट्रपति पुतिन से मिले तो ये मुद्दा भी उठाया. रूस की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया आई है और वो जल्द भारतीय नागरिकों को वापस भेजने पर विचार कर रहे हैं.”

उन्होंने ये भी बताया कि बीते दिनों ओमान के पास एक कमर्शियल पोत के डूबने पर कहा कि सोमवार को हुई इस घटना के बाद भारतीय नेवी राहत और बचाव मिशन पर लगी हुई है.

अब तक आठ भारतीयों और एक श्रीलंकाई को बचाया गया है. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. इसके अलावा इसराइल में पिछले कुछ महीने में बहुत सारे भारतीय नागरिक काम की तलाश में गए हैं.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि कुल कितने नागरिक इसराइल गए हैं इसका सटीक आंकड़ा अभी उनके पास नहीं है. लेकिन वहां भारतीय दूतावास उन लोगों से संपर्क में है और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है.


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार
बीकानेर राजनीति राजस्थान
अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप
बीकानेर
बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना
बीकानेर
घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर फैली अफवाहों पर सरकार ने दी पूरी जानकारी
बीकानेर
बीकानेर SBI बैंक में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
बीकानेरशिक्षा

अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप

Published March 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?