Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पीओके के चाकोठी में हुई तीन आतंकी संगठनों के कमांडर्स की बैठक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पीओके के चाकोठी में हुई तीन आतंकी संगठनों के कमांडर्स की बैठक
बीकानेर

पीओके के चाकोठी में हुई तीन आतंकी संगठनों के कमांडर्स की बैठक

editor
editor Published July 19, 2024
Last updated: 2024/07/19 at 4:43 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

घाटी में घुसकर आतंक फैलाने की फिराक में पाकिस्तान के 49 आतंकी सीमा के उस पार पहुंच चुके हैं। यह सभी आतंकी पाकिस्तान के अलग-अलग जिलों और हिस्सों से आकर पीओके में इकट्ठा हुए हैं। इन सभी 49 आतंकियों को घाटी में भेज कर दहशत फैलाने के लिए पीओके के चाकोठी इलाके में लश्कर ए तैयबा समेत हिजबुल मुजाहिदीन और जैश ए मोहम्मद के आतंकी कमांडरों की एक महत्वपूर्ण बैठक भी हो चुकी है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के आधार पर लश्कर ए तैयबा के कमांडर मूसा तौसीफ और आतंकी हुजाफिया ने चाकोठी इलाके में बनाए गए आतंकी ट्रेनिंग कैंप और फैसेलिटीज सेंटर में जाकर आतंकियों को आगे का पूरा प्लान भी समझाया है। हालांकि यह बात अलग है कि आतंकियों के अगले सभी प्लान की जानकारियां भारतीय सुरक्षा एजेंसी को मिल चुकी है। आतंकियों के खतरनाक मंसूबों को देखते हुए उनकी प्लानिंग को नेस्तानाबूत करने के लिए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां उन सभी जगह पर मुस्तैद हो चुकी हैं जहां से आतंकी घाटी में आने का रास्ता ढूंढ रहे हैं।

अगले दो हफ्ते में हो सकती है बड़ी आतंकी घुसपैठ

खुफिया इनपुट से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों से घाटी के भीतर 49 आतंकियों को अगले दो हफ्ते के भीतर घुसाने की साजिश रची जा रही है। जिन आतंकियों को घाटी के भीतर भेज कर दहशत फैलाने की योजना है उसमें लश्कर ए तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन और जैश ए मोहम्मद के आतंकी शामिल हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को पीओके में स्थित लश्कर तैयबा के आतंकीप्रशिक्षण केंद्र चाकोठी में एक बैठक हुई है।

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में लश्कर ए तैयबा के कमांडर तौसीफ अल रहमान उर्फ मूसा तौसीफ समेत हुजैफिया उर्फ हंजला ने इस आतंकी प्रशिक्षण सेंटर में मौजूद आतंकियों को घाटी के भीतर दस्तक देने का पूरा रूट प्लान समझाया। जिसमें आतंकियों को बताया गया की घाटी में जाने के लिए फैलान और सुगना इलाके से होते हुए आगे जाना है। जो प्लान आतंकी संगठनों के कमांडर्स ने अपने आतंकियों को दिया इसकी सूचना भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को मिलने के बाद पूरा एरिया सुरक्षा कर्मियों के कब्जे में आ गया है। ताकि इस रूट से किसी तरीके की कोई आतंकी गतिविधि ना हो सके।

- Advertisement -

टेंगरी नाला इलाके में कैंपिंग कर रहे जैश के आतंकी

सुरक्षा एजेंसियों को मिली खुफिया जानकारी के मुताबिक गुरुवार को जैश ए मोहम्मद ने अपने तीन आतंकियों को पीओके में भेजा है। जानकारी के मुताबिक यह तीनों आतंकी इस वक्त टेंगरी नाला फॉरेस्ट इलाके में ही कैंपिंग कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसी को मिले खुफिया इनपुट के आधार पर पता चला है कि यह तीनों आतंकी अगले कुछ दिनों के भीतर खटवारी गली और माचिल के रास्ते घुसपैठ करने की कोशिश करने वाले हैं। इसके अलावा हिज्बुल मुजाहिदीन के चार आतंकी केरन वाली बन इलाके में पहुंच चुके हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार
बीकानेर राजनीति राजस्थान
अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप
बीकानेर
बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना
बीकानेर
घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर फैली अफवाहों पर सरकार ने दी पूरी जानकारी
बीकानेर
बीकानेर SBI बैंक में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
बीकानेरशिक्षा

अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप

Published March 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?