Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर शहर को आरओबी, गंदे पानी की समस्या के समाधान के लिए 100 करोड़ सहित अनेक सौगातें
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर शहर को आरओबी, गंदे पानी की समस्या के समाधान के लिए 100 करोड़ सहित अनेक सौगातें
बीकानेर

बीकानेर शहर को आरओबी, गंदे पानी की समस्या के समाधान के लिए 100 करोड़ सहित अनेक सौगातें

editor
editor Published July 10, 2024
Last updated: 2024/07/10 at 8:58 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

विधायक जेठानंद व्यास ने बुधवार को उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्रीमती दिया कुमारी द्वारा विधानसभा में पेश किए गए बजट को विकासोन्मुखी बताया है।

उन्होंने कहा कि यह बजट प्रत्येक वर्ग के हित को ध्यान रखते हुए पेश किया गया है। विधायक व्यास ने बताया कि बजट में पवनपुरी स्थित नागणेची जी माता मंदिर के सामने आरओबी निर्माण के लिए 40 करोड़ और बीकानेर शहर में एकत्रित होने वाले गंदे पानी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए 100 करोड रुपए प्रस्तावित किए गए हैं। वहीं नगर निगम क्षेत्र के बाजारों में पिंक/बायो टॉयलेट कॉम्प्लेक्स बनाने, शहरी ट्रांसपोर्ट सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए सिटी ट्रांसपोर्ट योजना में बीकानेर शहर को सम्मिलित करने, आईटीआई में नए ट्रेड्स तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज में नई ब्रांच स्थापित करने संभाग स्तर पर आदर्श वेद विद्यालय, स्पोर्ट्स कॉलेज तथा बालिका सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि बीकानेर में खान विभाग के अतिरिक्त निदेशक कार्यालय खुलेगा। वहीं शहरी क्षेत्र के एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय के उन्नयन की घोषणा की गई है। यह बीकानेर शहरी परकोटे के लोगों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल को मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित करने की दिशा में यह घोषणा महत्वपूर्ण साबित होगी।

विधायक व्यास ने बताया कि बजट घोषणा के अनुसार राजस्थान राज्य अभिलेखागार में 40 करोड़ हिस्टोरिकल स्क्रिप्ट्स का डिजिटाइजेशन किया जाएगा। इंजीनियरिंग कॉलेज का उन्नयन कर इसे राजस्थान इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के रूप में स्थापित किया जाएगा। बीकानेर में सेरेमिक पार्क की स्थापना की जाएगी। मेडिकल कॉलेज में स्पाइनल इंजरी सेंटर और गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल में प्रसव वार्ड की स्थापना की जाएगी। क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला को सुदृढ़ करते हुए इसमें रसायन खंड स्थापित किया जाएगा। वहीं पौधारोपण और पार्क विकास के कार्य में बीकानेर नगरीय क्षेत्र को सम्मिलित किया गया है।

विधायक ने बताया कि जिला स्तर पर वाई-फाई एनेबल लाइब्रेरी और को वर्किंग स्टेशन की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बीकानेर कोटपुतली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे की घोषणा करने, प्रत्येक विधान सभा को दस ट्यूबवेल और 20 हैंडपंप, 8 करोड़ रुपए की सड़कें स्वीकृत करने, मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट के सुदृढ़ीकरण के लिए की गई घोषणा को शहरी क्षेत्र के लिए उपयोगी बताया है।

- Advertisement -

विधायक ने शहर को इतनी सौगातें दी जाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी का आभार जताया है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 10, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार
बीकानेर राजनीति राजस्थान
अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप
बीकानेर
बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना
बीकानेर
घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर फैली अफवाहों पर सरकार ने दी पूरी जानकारी
बीकानेर
बीकानेर SBI बैंक में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
बीकानेरशिक्षा

अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप

Published March 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?