Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ममता बनर्जी की पीएम मोदी को चिट्ठी, मेडिकल में पुरानी व्यवस्था लागू हो
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > ममता बनर्जी की पीएम मोदी को चिट्ठी, मेडिकल में पुरानी व्यवस्था लागू हो
देश-दुनियाराजनीति

ममता बनर्जी की पीएम मोदी को चिट्ठी, मेडिकल में पुरानी व्यवस्था लागू हो

editor
editor Published June 24, 2024
Last updated: 2024/06/24 at 8:28 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेज कर नीट के ज़रिए मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया को बंद करने और इन कॉलेजों में भर्ती का अधिकार और ज़िम्मा फिर राज्यों को सौंपने का अनुरोध किया है.

 

वर्ष 2017 तक राज्य में संयुक्त प्रवेश परीक्षा के ज़रिए मेडिकल कॉलेजों में स्नातक स्तर पर भर्ती होती थी. उसके साथ ही केंद्रीय स्तर पर भी भर्ती परीक्षा आयोजित की जाती थी. मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में इसका ज़िक्र करते हुए कहा है कि उसी पुरानी व्यवस्था को दोबारा लागू किया जाए.

 

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है, “एक डॉक्टर की पढ़ाई और इंटर्नशिप पर राज्य सरकार को औसतन 50 लाख रुपए खर्च करना पड़ता है. इसलिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के जरिए मेडिकल की पढ़ाई के लिए उम्मीदवारों के चयन का अधिकार राज्य सरकार के हाथों में ही रहना चाहिए.”

 

उन्होंने आरोप लगाया है कि नीट जैसी केंद्रीय व्यवस्था के कारण राज्यों के पास कोई अधिकार नहीं रह जाता. यह व्यवस्था देश के संघीय ढांचे के आदर्शों का उल्लंघन कर रही है. ममता ने लिखा है कि नीट के ज़रिए मेडिकल कालेजों में दाखिले की मौजूदा व्यवस्था में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है. इससे महज़ पैसे वालों को ही मेडिकल की पढ़ाई का मौका मिल रहा है. गरीब और मध्यवर्ग के मेधावी छात्र इसके सबसे बड़े शिकार हैं.

 

इसलिए नीट के ज़रिए भर्ती की मौजूदा व्यवस्था को तुरंत रद्द कर प्रवेश परीक्षा के आयोजन का अधिकार राज्यों को सौंप दिया जाना चाहिए.

 

ममता बनर्जी के मुताबिक़, इस सुझाव पर अमल करने की स्थिति में नीट पर मौजूदा गतिरोध दूर हो जाएगा और परीक्षार्थियों का आत्मविश्वास भी लौट आएगा.

 

इस साल नीट की परीक्षा में पेपर लीक और ग्रेस मार्क के कारण उपजे विवाद के बाद अदालत के आदेश पर सीबीआई इस कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही है. नीट का आयोजन करने वाली एनटीए के प्रमुख को भी बदल दिया गया है. नीट के नतीजो को चुनौती देने वाली कई याचिकाएं भी अदालत में दायर की गई हैं.


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 24, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में कल होलिका दहन, 3 मार्च को धुलंडी
बीकानेर
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के नेताओं को स्थान
राजनीति राजस्थान
बीकानेर में सोमवार को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती
बीकानेर
सीमा पर ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी, 1 किलो हेरोइन बरामद
बीकानेर
बीकानेर में सनसनी: वन विभाग की नर्सरी में भाभी-ननद ने एक साथ दी जान
बीकानेर
राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News
राजस्थान
बीकानेर में वाहन चलाते समय व्यक्ति की अचानक मौत – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में वाहन लोन की किश्तें न चुकाने पर वाहन क्षतिग्रस्त – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के नेताओं को स्थान

Published March 1, 2026
देश-दुनिया

मार्च 2026 में बैंक हॉलिडेज़: नवरात्र, होली, ईद और राम नवमी – National News

Published March 1, 2026
देश-दुनिया

ईरान के सुप्रीम लीडर के बारे में भारत में प्रतिक्रियाओं के बीच बयानबाजी, स्थिति पर विवाद – National News

Published March 1, 2026
देश-दुनिया

ईरान के शहरों में धमाके, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर किया हमला

Published February 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?