Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बांग्लादेशी घुसपैठिये के लेपटॉप में लड़कियों के नाम से 13 फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, गूंगा-बहरा होने का किया नाटक, यह थी योजना
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > बांग्लादेशी घुसपैठिये के लेपटॉप में लड़कियों के नाम से 13 फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, गूंगा-बहरा होने का किया नाटक, यह थी योजना
देश-दुनियाराजस्थान

बांग्लादेशी घुसपैठिये के लेपटॉप में लड़कियों के नाम से 13 फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, गूंगा-बहरा होने का किया नाटक, यह थी योजना

editor
editor Published August 25, 2022
Last updated: 2022/08/25 at 5:47 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

आरोपी सरवर हुसैन के पास से एक लैपटॉप, तीन मोबाइल और एक नक्शा सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। सख्ती से पूछताछ करने के बाद आरोपी ने जवानों को पूरी घटना की जानकारी दी।

जैसलमेर से लगती पाकिस्तानी सीमा पर घुसपैठ के इरादे से पकड़े गए दोनों व्यक्तियों से सुरक्षा एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही है। तीन दिन पहले एक बांग्लादेशी युवक पाकिस्तान जाने की फिराक में था तो दो दिन पहले पाकिस्तान से व्यक्ति तारबंदी पार कर भारतीय सीमा में आ रहा था। बीएसएफ की चौकसी के चलते दोनों ही पकड़े गए। किसी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की आशंका के चलते इनसे पूछताछ की जा रही है। लेपटॉप में लड़कियों के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम की आईडी मिली है।

युवक पेशे से इंजीनियर, कश्मीर का नक्शा भी मिला
बांगलादेशी युवक के लेपटॉप में लड़कियों के नाम से 13 फर्जी इंस्टाग्राम आईडी मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वर्तमान में चल रहे हनी ट्रेप मामले में यह युवक कहीं न कहीं शामिल हो सकता है। साथ ही सरवर हुसैन नाम का यह युवक वीजा लेकर भारत आया था। पूछताछ में बता रहा है कि वह पाकिस्तान के रास्ते सउदी अरब जाना चाहता था।

ऐसे में संदेह यह है कि जब भारत का वीजा लेकर आया है तो सउदी अरब का वीजा लेकर वह बांग्लादेश से सीधे ही वहां जा सकता था। यह संदिग्ध पेशे से इंजीनियर भी है। सबसे बड़ी बात यह कि इसके पास से कश्मीर का नक्शा भी मिला है जो हाथ से बना हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे जयपुर भेजा है और अब जयपुर में इससे आगे की पूछताछ होगी।
आईबी की सूचना पर बीएसएफ अलर्ट मोड पर
सूत्रों के अनुसार आईबी ने कुछ दिन पहले ही सूचना दी थी कि जैसलमेर व बाड़मेर से लगती सीमा से कुछ पाकिस्तानी घुसपैठिए भारत में प्रवेश कर सकते हैं। वे किसी मकसद को लेकर यहां आ रहे हैं। इस सूचना के बाद बीएसएफ अलर्ट मोड पर है। तारबंदी पर चौबीस घंटे निगरानी के साथ ही पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

- Advertisement -

पाकिस्तानी घुसपैठिया खुद को बता रहा है किसान
बांगलादेशी संदिग्ध के तारबंदी के पास पकड़े जाने के दो दिन बाद पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी घुसपैठिए को सीमा सुरक्षा बल ने पकड़ा। यह घुसपैठिया फिलहाल कुछ खास नहीं बता रहा है। बताया जा रहा है कि यह किसान है और इसके पास से अभी तक कुछ भी नहीं मिला है। पूछताछ में भी कुछ खास निकलकर नहीं आया है। यह व्यक्ति गलती से भारतीय सीमा में आने की बात कह रहा है। थोड़ा बहुत मानसिक बीमार भी लग रहा है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 25, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पुलिस संभागार में सम्मान समारोह, छह अधिकारियों को भावभीनी विदाई
बीकानेर
10 लाख का चेक बाउंस पर 1 साल जेल, 19 लाख जुर्माना
बीकानेर
बीकानेर में सीवरेज चैम्बर से मिले 500 के नोट, जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर
बीकानेर में नशे के आदी 25 वर्षीय युवक की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर में दूध विक्रेता से मारपीट, 1.10 लाख रुपये लूटे
बीकानेर
ईरान के शहरों में धमाके, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर किया हमला
देश-दुनिया
पीएम मोदी के दौरे से पहले बीकानेर में सतर्कता, करणी सेना नेताओं पर नजर
बीकानेर
बीकानेर में नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारी तेज, नई समिति का गठन
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

ईरान के शहरों में धमाके, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर किया हमला

Published February 28, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
देश-दुनिया

1 मार्च से बिना सिम कार्ड नहीं चलेगा वॉट्सएप, सरकार सख्त

Published February 26, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?