Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भीषण गर्मी से जल्द मिलने वाली है राहत, IMD ने बताया कब होगी दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश; पढ़ें ताजा अलर्ट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > WATHER > Weather > भीषण गर्मी से जल्द मिलने वाली है राहत, IMD ने बताया कब होगी दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश; पढ़ें ताजा अलर्ट
Weatherदेश-दुनियाराजस्थान

भीषण गर्मी से जल्द मिलने वाली है राहत, IMD ने बताया कब होगी दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश; पढ़ें ताजा अलर्ट

editor
editor Published June 19, 2024
Last updated: 2024/06/19 at 5:55 PM
Share
SHARE
Share News

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी तो कुछ हिस्सों में भारी बारिश का कहर जारी है। राजधानी दिल्ली समेत कई देश के कई राज्यों में तापमान लगातार नया रिकॉर्ड कायम कर रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली वासियों को खुशखबरी दी है। IMD के मुताबिक, दिल्ली समेत एनसीआर में बुधवार को बिजली चमकने के साथ-साथ हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में कब होगी बारिश?

IMD ने अपने अपडेट में बताया कि दिल्ली में आज 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली झोंकेदार हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने, गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

- Advertisement -

मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 21 से लेकर 23 जून तक लू की स्थिति बनी रहेगी। IMD ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कर्नाटक, केरल, माहे के कई हिस्सों में 21 से लेकर 23 जून तक कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन सभी जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

इन राज्यों में चलेगी भीषण लू

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 19 जून को भीषण लू चलने की संभावना है। जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, बिहार, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में आम लोगों को आज भी लू से राहत नहीं मिलने वाली है।

IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

IMD ने बताया कि तमिलनाडु, पांडिचेरी और कराईकल क्षेत्र में 22 और 23 जून को कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने अपने अलर्ट में बताया कि अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर आज और कल भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।


Share News

editor June 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भूस्खलन और बाढ़ पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, पेड़ों की अवैध कटाई को बताया जिम्मेदार
बीकानेर
महाराष्ट्र में बन रही ‘हलाल टाउनशिप’ पर विवाद, NHRC ने सरकार से दो हफ्ते में मांगा जवाब
बीकानेर
सिम विक्रेता की धोखाधड़ी उजागर, बिना केवाईसी जारी कर रहा था दोहरी सिम
बीकानेर
ईद मिलाद-उन-नबी पर बीकानेर फल-सब्जी मंडी 5 सितंबर को रहेगी पूर्णत: बंद
बीकानेर
बीकानेर में अवैध बायोडीजल सप्लाई का भंडाफोड़, पांचू पुलिस ने टैंकर सहित जब्त किए
बीकानेर
कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल करने की धमकी का मामला
बीकानेर
जमीनी विवाद को लेकर करमीसर में बवाल, विधायक व्यास ने मौके पर लिया जायजा
बीकानेर
GST में ऐतिहासिक बदलाव: जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता और किन पर लगेगा 40% टैक्स
बीकानेर

You Might Also Like

Share marketदेश-दुनिया

GST सुधारों ने बाजार में भरी नई जान, शेयरों में जबरदस्त उछाल

Published September 4, 2025
बीकानेरराजस्थान

खत्री मेडिकल का ऊटी के कोऑर्ग मे हुआ सम्मान

Published September 3, 2025
देश-दुनिया

GST में बदलाव: बिस्किट से कार तक सस्ते, लक्ज़री पर होगा 40% टैक्स

Published September 3, 2025
देश-दुनिया

चीन दौरे पर व्यस्त भारतीय कारोबारी, Haier‑JV और Dixon में निवेश की तेजी

Published September 3, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?