Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 18 से 44 की उम्र वाले हैं तो सावधान, ऐसे लोगों में 15% तक बढ़ गया है इस जानलेवा समस्या का खतरा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > 18 से 44 की उम्र वाले हैं तो सावधान, ऐसे लोगों में 15% तक बढ़ गया है इस जानलेवा समस्या का खतरा
बीकानेर

18 से 44 की उम्र वाले हैं तो सावधान, ऐसे लोगों में 15% तक बढ़ गया है इस जानलेवा समस्या का खतरा

editor
editor Published June 18, 2024
Last updated: 2024/06/18 at 5:02 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हृदय रोग दुनियाभर में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक हैं, हर साल इसके कारण लाखों लोगों की मौत हो जाती है। हालांकि सिर्फ हार्ट अटैक ही स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एक मात्र चिंता नहीं है, पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक स्तर पर स्ट्रोक के कारण मौत के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि युवा आबादी में हार्ट अटैक के साथ स्ट्रोक के मामले भी बढ़ रहे है। 18 से 44 की आयु वालों में स्ट्रोक के मामले 15 फीसदी तक बढ़े हैं।

सीडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक 65 वर्ष से कम आयु के लोगों में स्ट्रोक का जोखिम पिछले एक दशक में बढ़ा है। हालिया आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि 18 से 44 वाले लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं। स्ट्रोक जानलेवा तो है ही, वहीं स्ट्रोक से जान बच जाने की स्थिति में लकवा, मस्तिष्क-तंत्रिकाओं से संबंधित विकार सहित कई कई अन्य गंभीर समस्याओं का जोखिम भी रहता है।

18-44 वर्ष की आयु वालों में बढ़ा जोखिम

सीडीसी की रिपोर्ट में कहा गया, 18-44 वर्ष की आयु के लोगों में स्ट्रोक के मामलों में 14.6% जबकि 45-64 श्रेणी के वयस्कों में यह दर 15.7% तक बढ़ गई है। तुलनात्मक रूप से देखें तो पता चलता है कि 2000 से 2018 के बीच 45-64 वर्ष की आयु के वयस्कों में उच्च रक्तचाप वाले लोगों की संख्या में 6% से अधिक की वृद्धि हुई है, जो स्ट्रोक के लिए प्रमुख जोखिम कारक है।

- Advertisement -

वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में न्यूरोलॉजी विभाग के सहायक प्रोफेसर मैथ्यू एस. श्राग कहते हैं, स्ट्रोक के बढ़ते मामलों के लिए उच्च रक्तचार को प्रमुख कारक माना जा रहा है। युवाओं में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ी है। लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी देखी जा रही है। हमें व्यापक स्तर पर स्ट्रोक के जोखिम कारकों में सुधार को लेकर प्रयास करने की जरूरत है।

स्ट्रोक के खतरे को कैसे कम करें?

स्ट्रोक के खतरे को कैसे कम किया जा सकता है इसको लेकर किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि उच्च रक्तचाप, स्ट्रेस और डायबिटीज को नियंत्रित रखना स्ट्रोक की रोकथाम के लिए जरूरी है। इसके साथ ये भी आवश्यक है कि आप आहार में भी सुधार करें। साइंस डेली जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि आहार में फाइबर वाली चीजों की मात्रा बढ़ाने से मदद मिल सकती है। दैनिक फाइबर सेवन में सात ग्राम की वृद्धि करके भी स्ट्रोक के जोखिम में सात प्रतिशत तक की कमी लाई जा सकती है।

कोलेस्ट्रॉल-ब्लड प्रेशर पर रखें खास ध्यान

अच्छी दिनचर्या और स्वस्थ आहार का पालन करके हृदय रोग और स्ट्रोक दोनों से बचाव किया जा सकता है। इन दोनों से बचाव के लिए जरूरी है कि आप कोलेस्ट्रॉल-ब्लड प्रेशर के स्तर की नियमित जांच करते रहें और इसे कंट्रोल में रखने के लिए उपाय करते रहें। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर अक्सर अनियंत्रित रहता है उनमें इन दोनों प्रकार की जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा अधिक देखा जाता रहा है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 18, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में चेक बाउंस मामले में आरोपी को एक साल की सजा
बीकानेर
बीकानेर में हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारियां तेज, बस्तियों में जनसंपर्क अभियान
बीकानेर
राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक
राजस्थान
बीकानेर में मंगलवार को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर में गाली-गलौज, मारपीट और पिस्टल दिखाकर धमकी का मामला
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में ड्यूटी के दौरान गार्ड की हार्ट अटैक से मौत
बीकानेर
खाजूवाला में पाक नंबर से बार-बार कॉल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
राजस्थान
शराब के लिए पैसे मांगे, मारपीट कर बाइक में तोड़फोड़
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में चेक बाउंस मामले में आरोपी को एक साल की सजा

Published March 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारियां तेज, बस्तियों में जनसंपर्क अभियान

Published March 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में मंगलवार को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती

Published March 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में गाली-गलौज, मारपीट और पिस्टल दिखाकर धमकी का मामला

Published March 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?