Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: इन्हें चुना गया उड़ीसा का नया मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलने के बाद लेगे शपथ
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > इन्हें चुना गया उड़ीसा का नया मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलने के बाद लेगे शपथ
देश-दुनियाराजनीति

इन्हें चुना गया उड़ीसा का नया मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलने के बाद लेगे शपथ

editor
editor Published June 11, 2024
Last updated: 2024/06/11 at 6:19 PM
Share
SHARE
Share News

मोहन माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मौजूद रहे। भुवनेश्वर में हुई बैठक में माझी के नाम का एलान किया गया। भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए ओडिशा में करीब 24 साल से सत्ता पर काबिज बीजद को सत्ता से बेदखल किया है।

विधायक दल की बैठक हुई

ओडिशा में भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए शाम साढ़े चार बजे बैठक शुरू हुई। इस बैठक में राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भाजपा ओडिशा में डिप्टी सीएम भी नियुक्त कर सकती है। विधायक दल का नेता चुनने के बाद अब भाजपा नेता राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा करेंगे। ओडिशा में भी बुधवार को सीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह होना है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रह सकते हैं। शपथ ग्रहण के लिए भाजपा ने बीजद नेता नवीन पटनायक को भी आमंत्रण दिया है। शपथ ग्रहण समारोह के चलते ओडिशा में 12 जून को आधे दिन की छुट्टी देने का एलान किया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए साधु संतों को भी भेजा गया आमंत्रण

- Advertisement -

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान ही ओडिशा के लोगों से वादा किया था कि कोई उड़िया भाषा बोलने वाला व्यक्ति ही राज्य का मुख्यमंत्री बनेगा। ओडिशा में सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के लिए साधु संतों को भी आमंत्रण भेजा गया है। ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 147 विधानसभा सीटों में से 78 पर जीत दर्ज की है। वहीं बीजद 51 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस को राज्य में 14, सीपीआईएम को 1 सीट मिली है। वहीं तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।


Share News

editor June 11, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के नाल से शुरू हुआ MiG-21 का अंतिम सफर, वायुसेना प्रमुख ने भरी उड़ान
बीकानेर
बीकानेर में फिर चाकूबाजी, एक हफ्ते में तीसरी वारदात से मचा हड़कंप
बीकानेर
पूनरासर मेला: प्रशासन ने तय किया नया रूट, डीजे व स्टॉल्स पर पूरी तरह रोक
बीकानेर
विकास संकल्प 2047 पर CM का संवाद, जन समस्याओं पर सांसद-विधायकों ने रखे सुझाव
राजनीति राजस्थान
VANTARA प्रोजेक्ट की जांच को सुप्रीम कोर्ट ने गठित की SIT, पूर्व जस्टिस होंगे अध्यक्ष
देश-दुनिया
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
एक करोड़ की अवैध शराब जब्त, दो तस्कर पंजाब से गुजरात ले जा रहे थे
बीकानेर
हाईकोर्ट की खंडपीठ ने पंचायत चुनाव पर एकलपीठ के आदेश पर लगाई रोक
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीतिराजस्थान

विकास संकल्प 2047 पर CM का संवाद, जन समस्याओं पर सांसद-विधायकों ने रखे सुझाव

Published August 26, 2025
देश-दुनिया

VANTARA प्रोजेक्ट की जांच को सुप्रीम कोर्ट ने गठित की SIT, पूर्व जस्टिस होंगे अध्यक्ष

Published August 26, 2025
देश-दुनियाराजनीति

अमित शाह का विपक्ष पर हमला: क्या वे जेल से सरकार चलाने का अधिकार चाहते हैं?

Published August 25, 2025
देश-दुनियाराजनीति

राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, युवक ने गाल पर किया किस

Published August 24, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?