Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बेरोजगार से परेशान युवक ने घर में ही लगा ली नोट छापने की मशीन, पुलिस भी देख कर रह गई हक्का-बक्का
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बेरोजगार से परेशान युवक ने घर में ही लगा ली नोट छापने की मशीन, पुलिस भी देख कर रह गई हक्का-बक्का
बीकानेर

बेरोजगार से परेशान युवक ने घर में ही लगा ली नोट छापने की मशीन, पुलिस भी देख कर रह गई हक्का-बक्का

editor
editor Published June 10, 2024
Last updated: 2024/06/10 at 1:25 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान के जोधपुर जिले में सिलेंडर डिलिवरी का काम करने वाले एक शख्स ने घर में ही नोट छापने की मशीन लगा ली। दो सौ और पांच सौ के इतने नोट छाप दिए कि खुद को भी पता नहीं, नोट छापकर चला भी दिए। अचानक पैसे वाला बना तो इंटेलिजेंस विंग तक इसकी सूचना पहुंच गई। लोकल पुलिस भी नजर रखने लगी। दोनों टीमों की जांच के बाद पता चला कि सिलेंडर डिलीवरी करने वाले ने घर में ही नोट छापने की मशीन लगा ली। उसके पास से पौने तीन लाख रुपए से भी ज्यादा के नकली नोट बरामद किए गए हैं। ये दो सौ और पांच सौ रुपए के नोट हैं। इसके अलावा पहले ही काफी संख्या में नोट चलाए जा चुके हैं।

मामले की जांच कर रही जोधपुर ग्रामीण के औसिंया थाना पुलिस ने बताया कि बाबूराम विश्नोई को अरेस्ट किया गया है। वह बागड़वा की ढाणी महादेव नगर का रहने वाला है। कुछ महीने पहले तक वह महाराष्ट्र में सिलेंडर डिलेवरी करने का काम करता था। लेकिन कुछ दिन पहले ही वापस गांव आ गया था और बेरोजगार था। उसने इंदौर से विशेष प्रिंटर, कागज की कटिंग, कलर और विशेष तरह के केमिकल खरीदें और उनसे नोट छापने लगा। यूट्यूब से नोट छापने के तरीके लगातार सर्च करता रहा और नोट छापता रहा।

जोधपुर पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद की कार्रवाई

शुरुआत में नोट हूबहू नहीं निकले, लेकिन वह लगातार उसे दुरुस्त करता चला गया। आखिर पांच सौ और दो सौ के हूबहू नोट छापने के बाद उसने इन्हें बाजारों में चलाना शुरू किया। उसने कई नोट बाजार में चला भी दिए। लोकल पुलिस को किसी ने सूचना दी कि गांव में रहने वाला बेरोजगार अचानक पैसे वाला बनता जा रहा है। पुलिस ने इंटेलिजेंस को इसकी जानकारी दी और बाद में उसके बारे में जानकारी जुटाई जाती रही। आखिर अब विश्नोई को अरेस्ट कर लिया गया। जब उसे पकड़ा गया तब भी वह नोट ही छाप रहा था। उसके पास से पौने तीन लाख से ज्यादा नकली कैश मिला है। यह पैसा एक दम असली पैसे जैसा है।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor June 10, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

मोमासर में परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश, युवक पर मामला दर्ज
बीकानेर
पीबीएम जनाना अस्पताल में ठंडे पानी का प्याऊ शुरू
बीकानेर
नशीली ट्रामाडोल टेबलेट के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस में केस
बीकानेर
भाजपा देहात कार्यसमिति घोषित, 91 सदस्यों को जिम्मेदारी
बीकानेर
सर्वोदय बस्ती में नि:शुल्क डेंटल-स्किन शिविर, 150 मरीजों को लाभ
बीकानेर
एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी के लिए नया नियम, ई-केवाईसी अनिवार्य
राजस्थान
महिला से मारपीट, दो लाख नकदी व गहने हड़पने का आरोप
बीकानेर
बिश्नोई धर्मशाला में चोरी, कमरे से 25 हजार पार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

मोमासर में परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश, युवक पर मामला दर्ज

Published April 5, 2026
बीकानेर

पीबीएम जनाना अस्पताल में ठंडे पानी का प्याऊ शुरू

Published April 5, 2026
बीकानेर

नशीली ट्रामाडोल टेबलेट के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस में केस

Published April 5, 2026
बीकानेर

भाजपा देहात कार्यसमिति घोषित, 91 सदस्यों को जिम्मेदारी

Published April 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?