Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश
देश-दुनियाराजनीति

मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश

editor
editor Published June 8, 2024
Last updated: 2024/06/08 at 6:16 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

लोकसभा चुनाव के यूपी में निराशाजनक नतीजों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ बैठक की और सभी को निर्देश दिए। उन्होंने मंत्रियों को जनता के बीच जाने, उनकी समस्याएं सुनने और उन्हें सुलझाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार जनता के लिए है। मंत्री लोग जनता के बीच जाएं। हमें वीआईपी कल्चर स्वीकार नहीं है। जनता के साथ संवाद, समन्वय और संवेदनशीलता की नीति अपनाएं।

मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रियों से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें। जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन को और प्रभावी बनाने पर जोर दें। मंत्रिपरिषद की बैठकों के लिए ई- कैबिनेट व्यवस्था और सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली प्रभावी ढंग से लागू करें।

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन की बनाने का लक्ष्य हर विभाग का है। कार्ययोजना के अनुरूप मंत्रीगण समीक्षा करें। शीघ्र ही पुनः क्षेत्रीय दौरों पर जाएं।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रीगण बजट आवंटन और खर्च की समीक्षा करें और परियोजनाओं की समयबद्धता और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने पौधारोपण, स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण के प्रयासों को सफल बनाने के भी निर्देश दिए। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शामिल नहीं हुए।

नई सरकार के शपथ लेते ही शुरू होगा बदलाव का दौर

लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पहली बार यूपी में मंत्रिमंडल की बैठक हो रही थी। भाजपा नेतृत्व यूपी में आए चुनाव परिणाम से खुश नहीं है। ऐसे में सरकार व संगठन के स्तर पर समीक्षाओं का दौर शुरू हो चुका है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र में नई सरकार के शपथ लेते ही यूपी में भी मंत्रिमंडल और पार्टी में बदलाव शुरू हो जाएंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा यूपी में अपने दम पर 33 सीटें ही प्राप्त कर सकी जबकि चुनाव से पहले प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत के दावे किए जा रहे थे।

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यूपी में सपा-बसपा के विपक्षी गठबंधन के बावजूद 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2014 में 71 सीटें जीती थीं।


Share News

editor June 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कादरी कॉलोनी में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजन इलाज में लापरवाही पर नाराज
बीकानेर
युवक ने खोई हुई अंगूठी लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की
बीकानेर
परिवहन विभाग में 10 हजार वीआईपी नंबर घोटाला, 450 कर्मचारियों पर कार्रवाई
राजस्थान
रैपिडो ड्राइवर के खाते में आए 331 करोड़, ब्लैक मनी गिरोह बेनकाब
राजस्थान
बीकाणा अपडेट: अपराध, सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक मामलों की रिपोर्ट
बीकानेर
SIR में लापरवाही पर तीन बूथ लेवल अधिकारियों को निलंबित किया
बीकानेर
हाईकोर्ट ने नेशनल और स्टेट हाईवे के शराब ठेकों को हटाने का आदेश दिया
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

राजनाथ सिंह के सिंध वाले बयान से सीमांत राजस्थान व पाक विस्थापितों में हलचल

Published November 25, 2025
देश-दुनिया

अयोध्या में आज रामलला की धर्मध्वजा फहराएंगे पीएम मोदी, भव्य रोड शो तैयार

Published November 25, 2025
देश-दुनिया

दिल्ली प्रदूषण विरोधी प्रदर्शन हिंसक हुआ, नक्सली नारे लगाकर पुलिस से भिड़े

Published November 24, 2025
देश-दुनिया

नए CJI सूर्यकांत ने संभाली कमान, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

Published November 24, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?