Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मालदीव से लेकर इन-इन देशो के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मालदीव से लेकर इन-इन देशो के राष्ट्रीय अध्यक्ष
देश-दुनियाराजनीति

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मालदीव से लेकर इन-इन देशो के राष्ट्रीय अध्यक्ष

editor
editor Published June 8, 2024
Last updated: 2024/06/08 at 2:16 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

लोकसभा चुनाव में एनडीए की 292 सीटों पर जीत के साथ ही नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं.

9 जून की शाम को नरेंद्र मोदी और सरकार की मंत्री परिषद के सदस्य शपथ लेंगे. शुक्रवार को एनडीए की बैठक हुई जिसमें मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया.

इसके बाद शुक्रवार शाम मोदी ने कहा कि “एनडीए के साथियों ने एक बार फिर मुझे इस दायित्व के लिए पसंद किया है और इसकी जानकारी राष्ट्रपति को दी है. राष्ट्रपति ने मुझे बुलाया और मुझे शपथ ग्रहण समारोह और मंत्री परिषद के सदस्यों की सूची के लिए बुलाया था.”

उन्होंने कहा कि 9 जून की शाम को नई सरकार शपथ लेगी शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के फ़ोरकोर्ट में होगा.

- Advertisement -

किस-किस को भेजा गया न्योता

18वीं लोकसभा के शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के प्रमुख बुलाए गए हैं.

विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया है कि इस समारोह में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफ़ीफ़, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू को आने का निमंत्रण दिया गया है.

बयान में कहा गया है कि इन नेताओं ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है.

हालांकि बयान के अनुसार भारत सरकार ने पड़ोसी पाकिस्तान, चीन और म्यांमार को समारोह में शामिल होने का न्योता नहीं दिया है.

केंद्र सरकार की विज्ञप्ति के मुताबिक़ शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने वाले विदेशी नेताओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में रात्रि भोज देंगी.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि पड़ोसी देशों के नेताओं को भारत की ‘नेबरहुड पॉलिसी’ और ‘सागर’ विज़न के तहत बुलाया गया है.

इसके अलावा समारोह के लिए 8,000 से ज़्यादा मेहमानों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है. सरकार की तरफ़ से मेहमानों की सूची तैयार कर निमंत्रण कार्ड भेज दिए गए हैं.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मेहमानों की सूची में वकील, डॉक्टर, कलाकार, सांस्कृतिक कलाकार और प्रभावशाली लोग शामिल हैं.


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor June 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

Modi becomes longest-serving head of government in India
इतिहास में दर्ज हुआ नाम: मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता
बीकानेर
RTE भुगतान नहीं तो प्रवेश नहीं, प्राइवेट स्कूल संचालकों का ऐलान – Bikaner News
बीकानेर
RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा
पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, आपूर्ति की समीक्षा – National News
बीकानेर
पानी समझकर स्प्रे पीने से महिला की मौत, खेत में हादसा – Bikaner News
बीकानेर
India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News
देश-दुनिया
ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News
देश-दुनिया
बस स्टैंड पास दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर खाक
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News

Published March 22, 2026
देश-दुनिया

ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News

Published March 22, 2026
देश-दुनिया

ईरान ने अतिरिक्त तेल देने से किया इनकार, वैश्विक बाजार में चिंता – National News

Published March 21, 2026
देश-दुनिया

इंदौर में दर्दनाक हादसा: चार्जिंग के दौरान लगी आग, सात लोगों की मौत

Published March 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?