Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: विपक्ष पर पीएम का तंज, बोले- पहले देते थे संरक्षण, अब माफिया की मौत पर आंसू बहा रहे सपा के लोग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > विपक्ष पर पीएम का तंज, बोले- पहले देते थे संरक्षण, अब माफिया की मौत पर आंसू बहा रहे सपा के लोग
देश-दुनिया

विपक्ष पर पीएम का तंज, बोले- पहले देते थे संरक्षण, अब माफिया की मौत पर आंसू बहा रहे सपा के लोग

editor
editor Published May 26, 2024
Last updated: 2024/05/26 at 5:36 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मऊ के रतनपुरा में तीन लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने सभा की शुरुआत में ही विपक्ष पर हमला बोला और पूर्वांचल की दुर्दशा के लिए पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। पीएम मोदी ने कहा कि पहले पूर्वांचल में माफिया पैदा होते थे, उनको सपा और कांग्रेस के लोग संरक्षण देते थे। लेकिन अब पिछले 10 सालों से यही पूर्वांचल देश का प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री चुन रहा है। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि आने वाले 1 जून को एनडीए और भाजपा प्रत्याशी को अपना वोट देकर देश का पीएम चुनने में सहयोग दें।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक जून को मतदान से पहले ही पूर्वांचल अपना मन बना चुका है कि भाजपा को ही जिताना है, गरीब बेटे को ताकत देनी है। जो आपकी सेवा में दिन-रात एक कर लगा हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार पक्का घर बनाने के साथ पक्की गली बना रही है। लोगों का आशीर्वाद अब मोदी के साथ है।

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन और सपा के लोग पूर्वांचल को पिछड़ा बनाए रखने की साजिश रच रहे हैं। सपा की सरकार में जमीन पर कब्जा किया गया, दंगाइयों को ताकत दी गई। वही लोग अब माफिया की मौत पर आंसू बहा रहे हैं।

पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसे गठबंधन से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। यह लोग सभी जातियों को आपस में लड़ा रहे हैं और मुद्दों से भटकने का प्रयास कर रहे हैं। इंडी गठबंधन संविधान बदलने की फिराक में लगा है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण देने की कोशिश में लगे हुए हैं। यह सभी लोग एससी-एसटी और ओबीसी के आरक्षण को समाप्त करना चाहते हैं। पूरा आरक्षण धर्म के आधार पर मुसलमान को देने की कोशिश हो रहे हैं। बहुसंख्यक समाज को दोयम दर्जे का नागरिक बनाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

- Advertisement -

पीएम ने कहा कि 2012 में सपा ने अपने घोषणा पत्र में बाबा साहब के संविधान को बदलने का भी जिक्र किया था। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय को अल्पसंख्यक संस्थान बनाने की कांग्रेस साजिश रच रही है। कोलकाता हाईकोर्ट में 77 ओबीसी जातियों का आरक्षण अभी खारिज किया है। भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने देगी। बाबा साहब की सोच को लेकर भाजपा और एनडीए संकल्पित होकर काम कर रहा है।

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि आज पूरी दुनिया से लोग अयोध्या प्रभु राम के दर्शन के लिए आ रहे हैं। लेकिन प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिलने के बाद भी सपा और कांग्रेस के लोग अभी तक राम मंदिर नहीं गए हैं। 500 साल बाद सभ्यता आस्था का एक नया पल आया है, लेकिन मंदिर निर्माण के बाद भी ऐसे लोग गाली दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि एक साजिश रची जा रही है कि शाहबानो केस की तरह सर्वोच्च अदालत का फैसला पलटा जाएगा, लेकिन मोदी इनकी पोल खोल रहा है और वह लोग मोदी की कब्र खोदने में लगे हुए हैं। पीएम मोदी ने मंच से कहा कि वोट जिहाद का फतवा जारी हो रहा है, लेकिन देश की माता- बहनों, नौजवानों, बुजुर्ग सभी का आशीर्वाद उनके साथ है और कोई मोदी का कुछ नहीं कर सकता।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor May 26, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

25 मार्च से फ्री दवा सुविधा बंद हो सकती है, पेंशनर्स पर बड़ा असर
बीकानेर
बालोतरा में सरकारी शिक्षक और पत्नी ने मिलकर पति की हत्या की
बीकानेर
20 लाख के विवाद में युवक और उसके भाइयों पर जानलेवा हमला
बीकानेर
बीकानेर में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने पेड़ से फांसी लगाई
बीकानेर
बीकानेर में मोबाइल दुकान से 40-45 हजार रुपए चोरी, मामला दर्ज
बीकानेर
1 अप्रैल से स्थायी फूड लाइसेंस, हर साल रिन्यूअल का झंझट खत्म
बीकानेर
बीकानेर में सोलर प्लांट के लिए खेजड़ी के पेड़ काटे, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर में सख्ती: टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और खाते होंगे सीज
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News

Published March 22, 2026
देश-दुनिया

ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News

Published March 22, 2026
देश-दुनिया

ईरान ने अतिरिक्त तेल देने से किया इनकार, वैश्विक बाजार में चिंता – National News

Published March 21, 2026
देश-दुनिया

इंदौर में दर्दनाक हादसा: चार्जिंग के दौरान लगी आग, सात लोगों की मौत

Published March 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?