Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में जानलेवा हुई गर्मी, बीकानेर में सेना के जवान की मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Weather > राजस्थान में जानलेवा हुई गर्मी, बीकानेर में सेना के जवान की मौत
Weatherबीकानेरराजस्थान

राजस्थान में जानलेवा हुई गर्मी, बीकानेर में सेना के जवान की मौत

editor
editor Published May 24, 2024
Last updated: 2024/05/24 at 5:15 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान में गर्मी का सितम अब जानलेवा बन चुका है। बीकानेर में गुरुवार को युद्ध अभ्यास के दौरान तबियत बिगड़ने से भिवानी निवासी जवान की मौत हो गई। वहीं, जालौर में तापमान 47.3 डिग्री तक पहुंच गया। इससे गर्मी और उससे जुड़ी समस्याओं की वजह से चार लोगों की जान जा चुकी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में अब तक गर्मी की वजह से आठ लोगों की जान जा चुकी है।

बीकानेर जिले में सुबह के दस बजते ही मानो आसमान से आग बरस रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में हालात विकट हो गए हैं। गर्मी और लू से गुरुवार को सेना के जवान की मौत हो गई। बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में युद्ध अभ्यास के दौरान भिवानी हरियाणा निवासी जवान संदीप कुमार की तबियत खराब हो गई। जवान को उपचार के लिए महाजन सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे सूरतगढ़ रेफर किया गया। सूरतगढ़ अस्पताल में जवान की उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल जवान के परिजनों को सूचित किया गया है।

उधर जालौर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में चार लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। पिछले चार दिनों से जालौर में दिन का तापमान 47 डिग्री से अधिक दर्ज हो रहा ैह। तेज गर्मी के चलते जालौर में एक महिला समेत चार लोगों की अब तक मौत हुई है। दो लोगों को जालौर रेलवे स्टेशन से बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया, जिनकी मौत हो गई। जालौर के रेलवे स्टेशन पर नरपड़ा गांव निवासी सूरजदान पुत्र विष्णु दान ट्रेन से जालौर पहुंचा था। ट्रेन से उतरने के बाद स्टेशन पर ही चक्कर आने से गिर गया। लोगों ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरे युवक की पहचान गुजरात निवासी सोहनराम के रूप में हुई जो जालौर में ही काम करता है। रेलवे स्टेशन पर अचानक बेहोश होकर गिर गया था।

जालौर से करीब केशवाना रोड स्थित साफड़ा निवासी कमला देवी पत्नी लुंबाराम गर्ग की घर का काम करते हुए अचानक तबियत बिगड़ गई। बेहोश होकर गिर गई, जिसे परिजन सामान्य चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया। आहोर उपखंड क्षेत्र के सरकारी गांव के पोपटलाल पुत्र उकाराम प्रजापत की मौत हो गई। जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने हीट वेव की एडवाइजरी जारी की है। 26 मई तक 47 डिग्री से अधिक तापमान रहने की संभावना जाहिर की गई है। आमजन को घरों से कम से कम बाहर निकलने के साथ ही पेय पदार्थों का सेवन अधिक करने की सलाह दी गई है। जिले में नगर परिषद और नगर पालिका क्षेत्र में टैंकर और दमकलों से सड़कों पर पानी का छिड़काव भी किया गया है।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor May 24, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सनातन धर्म पर बोले महावीर रांका
बीकानेर
बीकानेर में बाइक सवार युवक पर चाकू और लोहे के पाइप से हमला, तीन पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में कल कई इलाकों में बिजली कटौती, समय जारी
बीकानेर
कोटगेट-सांखला फाटक कार्य दिसंबर तक पूरा, इंडियन ऑयल लगाएगा पेट्रोल पंप
बीकानेर
देशनोक जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत
बीकानेर
पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला
राजस्थान
राजस्थान दिवस से पहले 345 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
राजस्थान
यूडी टैक्स बकाया पर 20 प्रतिष्ठान सीज, निगम की सख्ती बढ़ी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सनातन धर्म पर बोले महावीर रांका

Published March 19, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बाइक सवार युवक पर चाकू और लोहे के पाइप से हमला, तीन पर केस दर्ज

Published March 19, 2026
बीकानेर

बीकानेर में कल कई इलाकों में बिजली कटौती, समय जारी

Published March 19, 2026
बीकानेर

कोटगेट-सांखला फाटक कार्य दिसंबर तक पूरा, इंडियन ऑयल लगाएगा पेट्रोल पंप

Published March 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?