Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: धवन ने अपने करियर पर दिया बड़ा अपडेट, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास?
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Sports > धवन ने अपने करियर पर दिया बड़ा अपडेट, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास?
Sportsदेश-दुनिया

धवन ने अपने करियर पर दिया बड़ा अपडेट, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास?

editor
editor Published May 24, 2024
Last updated: 2024/05/24 at 4:18 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

भारतीय टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बताया कि वह ऐसे बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं जहां वह जल्द ही अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करेंगे। अपने पहले टेस्ट मैच में शतक बनाने और अपने सौवें वनडे मैच में शतक का जश्न मनाने वाले धवन लंबे वक्त से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच दिसंबर 2022 में खेला था। अब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

धवन का बयान

धवन ने अपनी मौजूदा परिस्थिति पर चर्चा करते हुए कहा, “मैं अभी बदलाव के दौर से गुजर रहा हूं जहां मेरी क्रिकेट विश्राम पर आएगी और मेरे जीवन में एक नया अध्याय शुरू होगा। आपके पास केवल एक निश्चित आयु है। यह ज्यादा से ज्यादा एक वर्ष और है।” धवन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2010 में की थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मैच खेला था। जून, 2011 में धवन ने टी20 क्रिकेट में पदार्पण किया जबकि दो साल तक उन्हें टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ा।

चोट की वजह से नहीं खेल सके बाकी बचे मुकाबले

- Advertisement -

आईपीएल 2024 में धवन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। इस सीजन वह सिर्फ पांच मैचों में नजर आए। इनमें सलामी बल्लेबाज ने 125.62 के स्ट्राइक रेट 152 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला। चोट की वजह से वह बाकी मैचों का हिस्सा नहीं बन सके। अब उन्होंने संकेत दिए हैं कि वह जल्द ही अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। हालांकि, पंजाब किंग्स के कप्तान ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के विषय में चर्चा कर रहे हैं या आईपीएल से संन्यास लेने का विचार कर रहे हैं।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor May 24, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

25 मार्च से फ्री दवा सुविधा बंद हो सकती है, पेंशनर्स पर बड़ा असर
बीकानेर
बालोतरा में सरकारी शिक्षक और पत्नी ने मिलकर पति की हत्या की
बीकानेर
20 लाख के विवाद में युवक और उसके भाइयों पर जानलेवा हमला
बीकानेर
बीकानेर में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने पेड़ से फांसी लगाई
बीकानेर
बीकानेर में मोबाइल दुकान से 40-45 हजार रुपए चोरी, मामला दर्ज
बीकानेर
1 अप्रैल से स्थायी फूड लाइसेंस, हर साल रिन्यूअल का झंझट खत्म
बीकानेर
बीकानेर में सोलर प्लांट के लिए खेजड़ी के पेड़ काटे, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर में सख्ती: टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और खाते होंगे सीज
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News

Published March 22, 2026
देश-दुनिया

ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News

Published March 22, 2026
देश-दुनिया

ईरान ने अतिरिक्त तेल देने से किया इनकार, वैश्विक बाजार में चिंता – National News

Published March 21, 2026
देश-दुनिया

इंदौर में दर्दनाक हादसा: चार्जिंग के दौरान लगी आग, सात लोगों की मौत

Published March 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?