Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जिला कलेक्टर रहे पूगल, छत्तरगढ़, महाजन और लूणकरणसर के सघन दौरे पर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जिला कलेक्टर रहे पूगल, छत्तरगढ़, महाजन और लूणकरणसर के सघन दौरे पर
बीकानेर

जिला कलेक्टर रहे पूगल, छत्तरगढ़, महाजन और लूणकरणसर के सघन दौरे पर

editor
editor Published August 23, 2022
Last updated: 2022/08/23 at 7:59 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल मंगलवार को पूगल, छत्तरगढ़, महाजन और लूणकरणसर क्षेत्र के सघन दौरे पर रहे। उन्होंने लंपी स्किन रोग के मद्देनजर विभिन्न गौशालाओं का निरीक्षण किया। पशुपालकों के घर पहुंचकर संक्रमण और उपचार की स्थिति जानी। ग्रामीणों के साथ आयोजित बैठकर लंपी से बचाव की सावधानियों के बारे में बताया। अधिकारियों की बैठक लेकर प्रभावी प्रबंधन के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने पूगल में उपखंड अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली और संक्रमण की स्थिति एवं दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जाना। उन्होंने कहा संक्रमित पशुओं के क्वारेंटाइन करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। हर गौशाला के लिए एक प्रभारी नियुक्त करें तथा इसका नियमित विजिट सुनिश्चित करें। गौशालाओं में रोगग्रस्त बेसहारा गोवंश को आइसोलेट किया जा सके, इसके मद्देनजर आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं तथा इन गौशालाओं के दूरभाष नंबर प्रचारित किए जाएं। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में सरकारी, ओरण अथवा चरागाह जमीन का चिन्हीकरण करते हुए, यहां अस्थाई आइसोलेशन सेंटर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मृत पशुओं का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाए तथा हाईवे के किनारे कोई भी मृत पशु नहीं रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
आधा दर्जन गौशालाओं का किया अवलोकन
जिला कलेक्टर ने पूगल की श्री महादेव गौशाला, 646 आरडी की श्री हरि गौशाला, श्री कृषि गौसेवा केंद्र, महाजन की गोपाल गौशाला महाजन और खियेरा की श्री वासुदेव गौशाला समिति सहित विभिन्न गौशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने इन गौशालाओं में संक्रमण की स्थिति, आइसोलेशन वार्ड, साफ सफाई आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महाजन में गौपालक सम्मू खान और हनीफ खान के बाड़ों का अवलोकन किया और संक्रमित पशुओं को आइसोलेट करने के लिए अलग व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया।
पिपेरा में पशुपालकों के साथ किया संवाद
जिला कलेक्टर ने पिपेरा ग्राम पंचायत परिसर में ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने मृत पशुओं के निस्तारण के लिए पंचायत द्वारा की गई व्यवस्था का निरीक्षण किया और इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि पशुओं के निस्तारण के लिए इसकी वैज्ञानिक विधि को ही अपनाया जाए। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही इस पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी।
ग्रामीण ओलंपिक खेलों का देखा पूर्वाभ्यास
जिला कलेक्टर ने तीनों उपखंड क्षेत्रों में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तरीय खेलों का भव्य आयोजन किया। उन्होंने टीमों के गठन, खेल मैदानों के चिन्हीकरण, रेफरी और स्कोरर नियुक्ति सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की और कहा कि प्रत्येक पंचायत में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और इनमें अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी के प्रयास किए जाएं। इस दौरान उन्होंने पूगल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खरबारा के राजकीय विद्यालय और लूणकरणसर के भीमसेन चौधरी किसान छात्रावास में ओलंपिक खेलों के पूर्वाभ्यास का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने क्रय की गई खेल सामग्री देखी और 28 अगस्त तक नियमित रूप से अभ्यास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की सीबीईओ द्वारा इसका नियमित रिव्यू किया जाए। इस दौरान उपखंड स्तरीय अधिकारी साथ रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 23, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खाजूवाला में पुलिसकर्मी के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर गायब – Bikaner News
बीकानेर
भाटी की पहल से बीकानेर में सड़कों-सीवरेज सुधार कार्य शुरू – Bikaner News
बीकानेर
निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मिस्त्री की दर्दनाक मौत – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थान में तेल-गैस की पर्याप्त उपलब्धता, सीएम ने बुलाई सर्वदलीय बैठक – Rajasthan News
राजस्थान
अमेरिका-ईरान तनाव परमाणु मुद्दे पर अटका, ट्रंप का बड़ा बयान – National News
बीकानेर
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
छत्तरगढ़ में नाकाबंदी दौरान युवक पकड़ा, डोडा पोस्त बरामद
बीकानेर
पेट्रोल-डीजल महंगे, युद्ध असर से भारत में बढ़ीं कीमतें
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

खाजूवाला में पुलिसकर्मी के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर गायब – Bikaner News

Published March 26, 2026
बीकानेर

भाटी की पहल से बीकानेर में सड़कों-सीवरेज सुधार कार्य शुरू – Bikaner News

Published March 26, 2026
बीकानेर

निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मिस्त्री की दर्दनाक मौत – Bikaner News

Published March 26, 2026
बीकानेर

अमेरिका-ईरान तनाव परमाणु मुद्दे पर अटका, ट्रंप का बड़ा बयान – National News

Published March 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?