Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान: मस्जिद के अंदर मौलवी की हत्या
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > राजस्थान: मस्जिद के अंदर मौलवी की हत्या
देश-दुनियाराजस्थान

राजस्थान: मस्जिद के अंदर मौलवी की हत्या

editor
editor Published April 29, 2024
Last updated: 2024/04/29 at 8:39 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान में अजमेर के रामगंज थाना इलाक़े की एक मस्जिद के अंदर मौलवी की डंडों से पीट-पीट कर हत्या होने के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभियुक्तों का कोई पता नहीं लगा सकी है.

हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि इस मामले में जल्द गिरफ़्तारी होगी, लेकिन इस पूरी घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष देखा जा रहा है.

बुजुर्ग अपने भतीजे और बच्चे अपने मौलाना माहिर की हत्या के मामले में बयान दर्ज करवाने आए हैं. यह सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.

मस्जिद में मौलाना की हत्या

- Advertisement -

रामगंज थाने से क़रीब तीन किलोमीटर की दूरी पर कंचन नगर में मोहम्मदी मस्जिद है. मस्जिद के सामने खाली ज़मीन है और अंदर सादा कपड़ों में कुछ पुलिसकर्मी बैठे हुए हैं.

क़रीब चार सौ गज ज़मीन पर बनी मस्जिद परिसर में प्रवेश करते ही सीधे हाथ की ओर मस्जिद बनी है और उसके ठीक सामने एक कमरा बना हुआ है. कमरे पर पुलिस ने ताला लगाया हुआ है, किसी का भी कमरे में प्रवेश बंद है.

मौलाना की हत्या के बाद अजमेर कलेक्टर कार्यालय पर मुस्लिम समाज ने प्रदर्शन कर अभियुक्तों की गिरफ़्तारी की मांग की. जबकि, 28 अप्रैल की सुबह मृतक मौलाना के चाचा और मौलाना के शागिर्द रामगंज थाने अपने बयान दर्ज करवाने पहुंचे.

रागंज थाना प्रभारी रविंद्र कुमार खींची कहते हैं, “27 की सुबह क़रीब तीन बजे थाने में सूचना मिली कि मोहम्मद माहिर मौलवी की हत्या कर दी गई है. हम मौक़े पर पहुंचे, जानकारी जुटाने पर पता चला कि तीन अज्ञात व्यक्ति आए और उन्होंने लकड़ियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी.”

मृतक मौलाना के चाचा उत्तर प्रदेश से आए हैं. इनकी उम्र 50 साल है. पुलिस थाने में अपने बयान दर्ज कराने के लिए अजमेर रुके हुए हैं.

उन्होंने बताया, “हम चाहते हैं कि अपराधी पकड़े जाएं और उन्हें सख्त सज़ा दी जानी चाहिए. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अपराधी पकड़े जाएंगे लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है.”

मोहम्मदी मस्जिद के पास ही रहने वाले शोएब और मौलाना से परिचित शोएब कहते हैं, “हमारी मांग है कि जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी हो. पीड़ित परिवार को दो करोड़ रुपए का मुआवज़ा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए.”


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor April 29, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट पर 3% छूट 14 जुलाई तक लागू
बीकानेर
घरेलू गैस में बड़ा बदलाव: 14.2 किलो सिलेंडर में 10 किलो गैस की तैयारी
देश-दुनिया
ग्रीष्मावकाश में 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई
बीकानेर
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी
बीकानेर
बीकानेर में 24 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती का शेड्यूल
बीकानेर
25 मार्च से फ्री दवा सुविधा बंद हो सकती है, पेंशनर्स पर बड़ा असर
बीकानेर
बालोतरा में सरकारी शिक्षक और पत्नी ने मिलकर पति की हत्या की
बीकानेर
20 लाख के विवाद में युवक और उसके भाइयों पर जानलेवा हमला
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

घरेलू गैस में बड़ा बदलाव: 14.2 किलो सिलेंडर में 10 किलो गैस की तैयारी

Published March 23, 2026
राजस्थानशिक्षा

RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News

Published March 22, 2026
देश-दुनिया

India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News

Published March 22, 2026
देश-दुनिया

ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News

Published March 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?