Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में लोकसभा चुनाव में पाकिस्तान की एंट्री
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान में लोकसभा चुनाव में पाकिस्तान की एंट्री
बीकानेर

राजस्थान में लोकसभा चुनाव में पाकिस्तान की एंट्री

editor
editor Published April 23, 2024
Last updated: 2024/04/23 at 6:32 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान में लोकसभा चुनाव प्रचार में अब पाकिस्तान की भी एंट्री हो गई है। केंद्रीय मंत्री और बाड़मेर सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने रविवार शाम बायतु में जनसभा में टुकड़े-टुकड़े गैंग और पाकिस्तान का जिक्र किया। उन्होंने कहा- हम सीमा पर रहने वाले लोग हैं। इस देश के बॉर्डर पर रहने वाले लोगों पर दुश्मन देशों की नजर है। टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोगों की इस सीट (बाड़मेर) पर नजर है।

उन्होंने कहा- पूरे देश में जो भी टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग हैं, उनकी एक ही मंशा है कि किसी प्रकार से नरेंद्र मोदी सत्ता में नहीं आएं। यह तो तय है कि जनता के आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं। ऐसे में टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग कितने भी प्रयास कर ले। जब तक नरेंद्र मोदी जी आपके दिलों में हैं, तब तक उनको कोई हटा नहीं सकता है।

अब टुकड़े-टुकड़े गैंग की नजर बाड़मेर सीट पर भी है। बॉर्डर पर यह सीट ऐसे लोगों के हाथ में चली जाए ताकि हिंदुस्तान के अंदर घुसपैठ शुरू हो जाए। इसलिए टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग लगे हुए हैं। पाकिस्तान भी लगा हुआ है कि किसी भी प्रकार से यहां राष्ट्रवादी विचारधारा का व्यक्ति जीत कर न आए।

कोई घुसपैठिया आया तो उसको वहीं दफना दिया

- Advertisement -

कैलाश चौधरी ने कहा- मैंने 5 साल सेंट्रल एजेंसियों के साथ वार्ता करके किसी भी घुसपैठिए को अंदर नहीं घुसने दिया और अगर घुसा तो उसको वहीं पर दफना दिया। किसी को बाहर निकलने नहीं दिया। अब उनको यह पच नहीं रहा है। इसलिए सारी ताकत के साथ पाकिस्तान भी लगा हुआ है। ऐसी गैंग के लोग इस सीट पर लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा का व्यक्ति जीतेगा तो पटाखे हिंदुस्तान में फोड़ेंगे, लेकिन दूसरा जीता तो पटाखे पाकिस्तान में फूटेंगे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 23, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस के विद्यार्थी आईटीओ के द्वितीय लेवल में राजस्थान टॉपर
बीकानेर शिक्षा
राजस्थान में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान
इंदिरा गांधी नहर में आंशिक नहरबंदी शुरू, जल संकट की चेतावनी
बीकानेर
बीकानेर अनाज मंडी तीन दिन बंद, 1 अप्रैल से फिर शुरू
बीकानेर
1 अप्रैल से बदलेगा स्कूल और अस्पतालों का समय, नई टाइमिंग लागू
बीकानेर
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खास अवसर और संकेत
बीकानेर
बीकानेर में फांसी लगाकर युवक ने दी जीवनलीला समाप्त, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
बीकानेर में 28 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, समयानुसार रहेगी सप्लाई बंद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस के विद्यार्थी आईटीओ के द्वितीय लेवल में राजस्थान टॉपर

Published March 28, 2026
बीकानेर

इंदिरा गांधी नहर में आंशिक नहरबंदी शुरू, जल संकट की चेतावनी

Published March 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर अनाज मंडी तीन दिन बंद, 1 अप्रैल से फिर शुरू

Published March 28, 2026
बीकानेर

1 अप्रैल से बदलेगा स्कूल और अस्पतालों का समय, नई टाइमिंग लागू

Published March 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?