Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 1 रुपए लगाकर कुछ ही घंटों में करोड़पति बना शख्स
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > 1 रुपए लगाकर कुछ ही घंटों में करोड़पति बना शख्स
देश-दुनिया

1 रुपए लगाकर कुछ ही घंटों में करोड़पति बना शख्स

editor
editor Published April 7, 2024
Last updated: 2024/04/07 at 10:25 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

1 रुपए लगाकर कुछ ही घंटों में करोड़पति बना शख्स

Mobile Gaming App : उत्तर प्रदेश हरदोई के रहने वाले एक शख्स ने एक रुपया लगाकर कुछ ही घंटे में करोड़पति बन गया। अब इस शख्स की किस्मत की लोग तारीफ कर रहे हैं। सेल्फी लेने के लिए इस शख्स के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

Mobile Gaming App : ऊपर वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है, ये कहावत कई बार सच साबित होती दिखाई दी है। ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए लाखों लोग अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। IPL के दौरान तो ये चलन खूब बढ़ गया है। ऐसे ही एक शख्स ने अपने मोबाइल में एक गेमिंग ऐप इनस्टॉल किया और एक रुपए लगाकर गेम खेल लिया। कुछ ही घंटों पर उसे पता चला कि उसे पहला स्थान मिला है।

कुछ ही घंटे में करोड़पति बना शख्स

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के हरदोई में बाबा मंदिर चौहान, थोक के रहने वाले एक शख्स को यकीन ही नहीं हो रहा है कि वह करोड़पति बन चुका है। दूर-दूर से लोग उससे मिलने पहुंच रहे हैं और उसके साथ सेल्फी ले रहे हैं। राजकुमार नाम के इस शख्स के अकाउंट में करोड़ों रुपए पहुंच गए हैं और अब यह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

बताया गया कि राजकुमार को मोबाइल गेमिंग ऐप पर आईपीएल के दौरान पहला पहला स्थांन मिला है और गेमिंग एप के जरिए उन्होंने 3 करोड़ की धनराशि जीत ली है। राजकुमार के मोबाइल फोन से गेमिंग ऐप पर 1 रुपया लगाया गया था, तीन घंटे बाद पता चला कि वह विजेता बन गए हैं तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।

तीन करोड़ जीतने वाले राजकुमार के अकाउंट में दो करोड़ 10 लाख रुपए पहुंच चुके हैं। बाकी के पैसे टैक्स के तौर पर काट लिए गए हैं। वहीं जब यह बात धीरे धीरे क्षेत्र में फैली तो लोग मिलने के लिए राजकुमार के पास पहुंचने लगे। लोग सेल्फी ले रहे हैं और राजकुमार को बधाई दे रहे हैं।

क्या करते हैं राजकुमार?

राजकुमार 1997 से ही एक प्राइवेट नौकरी करते हैं, जिससे उन्हें कुछ हजार रुपए मिलते हैं। हालांकि उनके किसी दोस्त ने इस ऐप के बारे में बताया तो राजकुमार भी अपनी किस्मत आजमाने लगे और अब वह करोड़पति बन चुके हैं। अब राजकुमार अपने इलाके में चर्चित बन गए हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 7, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

150 यूनिट फ्री बिजली योजना लागू, सोलर उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सब्सिडी
राजस्थान
पीबीएम अस्पताल में गलत ब्लड चढ़ाने से हंगामा, जांच के आदेश
बीकानेर
अरावली पर SC के फैसले से खनन को खुली छूट: अशोक गहलोत का तीखा हमला
राजस्थान
लोकसभा में जहरीली हवा पर आज अहम बहस, प्रियंका गांधी रखेंगी मुद्दा
देश-दुनिया राजनीति
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
रुपयों के विवाद में दो गुट आमने-सामने, तलवारें लहराईं, पिस्तौल से फायरिंग
बीकानेर
जिला परिषद के सामने सफारी की टक्कर से बाइक सवार घायल
बीकानेर
बीकानेर में हाईकोर्ट बेंच की मांग तेज, बार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनियाराजनीति

लोकसभा में जहरीली हवा पर आज अहम बहस, प्रियंका गांधी रखेंगी मुद्दा

Published December 18, 2025
देश-दुनिया

परमाणु ऊर्जा कानून में बदलाव: निजी कंपनियों की एंट्री, सरकार का एकाधिकार खत्म?

Published December 17, 2025
देश-दुनिया

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो ऐसे करें सुधार और दोबारा जुड़वाएं

Published December 17, 2025
देश-दुनिया

घर बैठे बनवाएं नया वोटर आईडी कार्ड: जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Published December 17, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?