Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 1 अप्रैल से ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी स्मार्ट कार्ड के फॉर्मेट में मिलने बंद: जानिए पूरी खबर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > 1 अप्रैल से ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी स्मार्ट कार्ड के फॉर्मेट में मिलने बंद: जानिए पूरी खबर
देश-दुनियाराजस्थान

1 अप्रैल से ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी स्मार्ट कार्ड के फॉर्मेट में मिलने बंद: जानिए पूरी खबर

editor
editor Published March 21, 2024
Last updated: 2024/03/21 at 11:08 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

एक अप्रैल 2024 से वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) स्मार्ट कार्ड के फॉर्मेट में मिलने बंद हो जाएंगे। वे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से दोनों डॉक्यूमेंट किसी भी ई-मित्र पर देश के किसी भी कोने में निकाल सकेंगे। वाहन चालक अपने मोबाइल पर ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी को डाउनलोड भी कर सकेंगे। परिवहन विभाग में भी ई-मित्र प्लस कियोस्क की स्थापना की गई है। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि एक अप्रैल से लागू होने वाली नई व्यवस्था के बारे में बुधवार को व्हीकल डीलर्स, ई-मित्र कियोस्क धारक एवं ट्रैफिक पुलिस के साथ ई-डीएल एवं ई-आरसी की क्रियान्विति को लेकर बैठक रखी गई। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी भारती नैथानी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

आरसी और डीएल को डाउनलोड करने का तरीका

परिवहन विभाग के डीटीओ करणा राम ने बताया कि रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) और ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) इलेक्ट्रोनिकली फॉर्मेट में प्रिंट लेने के लिए आवेदक को परिवहन सेवा सिटीजन पोर्टल से डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध होगी। डीएल को डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर एवं जन्म तिथि तथा पोर्टल पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी का उपयोग किया जा सकेगा। इसी प्रकार आरसी को डाउनलोड करने के लिए चेसिस नंबर एवं व्हीकल नंबर के अंतिम पांच अंक और पोर्टल पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी का उपयोग कर किया जा सकेगा। आवेदक के मोबाइल नंबर पर लिंक और क्यू आर कोड उपलब्ध होगा। ई-डीएल और ई-आरसी का नवीनतम विवरण एम परिवहन एप पर भी उपलब्ध होगा। दोनों दस्तावेज के पीडीएफ फॉर्मेट का प्रिंट आवेदक द्वारा स्वयं के स्तर पर बाजार अथवा ई-मित्र से लिया जा सकेगा। अब वाहन चालकों को एक अप्रैल के बाद स्मार्ट कार्ड के लिए ली जाने वाली 200 रुपए की फीस भी नहीं चुकानी होगी।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor March 21, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट पर 3% छूट 14 जुलाई तक लागू
बीकानेर
घरेलू गैस में बड़ा बदलाव: 14.2 किलो सिलेंडर में 10 किलो गैस की तैयारी
देश-दुनिया
ग्रीष्मावकाश में 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई
बीकानेर
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी
बीकानेर
बीकानेर में 24 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती का शेड्यूल
बीकानेर
25 मार्च से फ्री दवा सुविधा बंद हो सकती है, पेंशनर्स पर बड़ा असर
बीकानेर
बालोतरा में सरकारी शिक्षक और पत्नी ने मिलकर पति की हत्या की
बीकानेर
20 लाख के विवाद में युवक और उसके भाइयों पर जानलेवा हमला
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

घरेलू गैस में बड़ा बदलाव: 14.2 किलो सिलेंडर में 10 किलो गैस की तैयारी

Published March 23, 2026
राजस्थानशिक्षा

RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News

Published March 22, 2026
देश-दुनिया

India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News

Published March 22, 2026
देश-दुनिया

ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News

Published March 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?