Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ACB की जनसुनवाई में लोगों ने लगाए पुलिस पर आरोप
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > ACB की जनसुनवाई में लोगों ने लगाए पुलिस पर आरोप
बीकानेर

ACB की जनसुनवाई में लोगों ने लगाए पुलिस पर आरोप

editor
editor Published August 22, 2022
Last updated: 2022/08/22 at 6:19 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर।भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरुक करने के लिए बीकानेर में आयोजित एक कार्यक्रम में एसीबी के महानिदेशक बी.एल. सोनी को खरी खरी सुननी पड़ी। हालांकि कई मौकों पर एसीबी की तारीफ भी हुई लेकिन पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लोगों ने जमकर सुनाई। इतना ही नहीं एक शख्स तो सोनी से पूरी तरह उलझ ही गया।दरअसल, सोमवार को रविंद्र रंगमंच पर आयोजित कार्यक्रम में महानिदेशक सोनी ने आम लोगों के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान श्याम सुंदर सोनी नामक शख्स ने आरोप लगाया कि एक करोड़ रुपए से ज्यादा रुपए की ठगी के बाद सामान का पता भी चला लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब महानिदेशक ने इसे पुलिस विभाग की शिकायत बताया तो पीड़ित ने कहा कि आपको हमारी बात सुननी पड़ेगी। इससे पहले सोनी ने कहा था कि किसी भी सरकारी कर्मचारी को रिश्वत का एक रुपया भी नहीं दो, इस पर श्याम सुंदर ने कहा कि मैंने एक रुपया नहीं दिया, इसीलिए आज भुगत रहा हूं। करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। श्यामसुंदर को महानिदेशक ने ही बैठने के लिए कहा दिया, बाद में एसीबी के अफसरों ने उसे शांत करवाया।

भ्रष्ट अधिकारी बन गए अफसर
एक अन्य पीड़ित ने कहा कि उसकी शिकायत के बाद एक आरएएस अधिकारी को हटाने के बजाय उसे ही बीकानेर का एडीएम बना दिया गया। कोलोनाइजेशन, नगर विकास न्यास और नगर निगम को भ्रष्टाचार का अड्‌डा बताते हुए कहा कि कोलोनाइजेशन और नगर विकास न्यास में करोड़ों रुपए की जमीन के फर्जी पट्‌टे जारी हो गए। लेकिन, एसीबी ने कुछ नहीं किया।

अभियोजन स्वीकृति बढ़ी
संवाद के दौरान महानिदेशक सोनी ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाने का बड़ा कारण अभियोजन स्वीकृति नहीं होना है। पहले सालभर में तीन सौ अभियोजन स्वीकृति के प्रस्तावों पर हां या ना होती थी लेकिन पिछले वर्ष 600 से ज्यादा केस पर निर्णय हुए। इसमें भी अस्सी प्रतिशत केस में अभियोजन स्वीकृति दी गई।

ट्रैप के बाद भी सहयोग
सोनी ने बताया कि आमतौर पर ट्रैप की कार्रवाई में पीड़ित पक्ष के रुपए फंस जाते हैं। अदालत से निर्णय होने के बाद ही उसे रुपए वापस दिए जाते हैं। निर्णय होने में सालों लग जाते हैं। ऐसे में गरीब आदमी दस हजार रुपए देकर परेशान नहीं होना चाहता। उसके लिए ये बड़ी राशि है। अब एसीबी ने गरीब आदमी को तुरंत रुपए लौटा रहा है। कानूनी प्रक्रिया के बाद रुपए कोर्ट से मिलने पर वो सरकार को वापस दे देता है।

आला अधिकारी रहे मौजूद
संवाद कार्यक्रम में बीकानेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनिया सहित कई आला अधिकारी मौजूद थे। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. हर्ष, एमजीएसयू के उप कुल सचिव बिट्‌ठल बिस्सा आदि ने भी सवाल किए।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor August 22, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सुजानदेसर रोड पर बार-बार खुदाई से यातायात बुरी तरह प्रभावित
बीकानेर
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 12 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी
राजस्थान
नोखा क्षेत्र से उमड़ा जनसैलाब, खेजड़ी महापड़ाव के लिए बीकानेर कूच
बीकानेर
जस्सूसर गेट बदहाली की कगार पर, सुरक्षा व्यवस्था हुई बेअसर
बीकानेर
सड़क पर कुत्ता आने से फिसली बाइक, युवक की मौत
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की सोशल मीडिया पर सख्त अपील, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर में ग्राम विकास अधिकारी व सरपंच से मारपीट, पांच पर केस
बीकानेर
मंदिर में दर्शन के दौरान महिला के गले से सोने के आभूषण चोरी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

सुजानदेसर रोड पर बार-बार खुदाई से यातायात बुरी तरह प्रभावित

Published February 2, 2026
बीकानेर

नोखा क्षेत्र से उमड़ा जनसैलाब, खेजड़ी महापड़ाव के लिए बीकानेर कूच

Published February 2, 2026
बीकानेर

जस्सूसर गेट बदहाली की कगार पर, सुरक्षा व्यवस्था हुई बेअसर

Published February 2, 2026
बीकानेर

सड़क पर कुत्ता आने से फिसली बाइक, युवक की मौत

Published February 2, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?