Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अफगानिस्तान में पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक के बाद तालिबान की धमकी: ‘नतीजे भुगतने को तैयार रहो’
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > अफगानिस्तान में पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक के बाद तालिबान की धमकी: ‘नतीजे भुगतने को तैयार रहो’
देश-दुनिया

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक के बाद तालिबान की धमकी: ‘नतीजे भुगतने को तैयार रहो’

editor
editor Published March 19, 2024
Last updated: 2024/03/19 at 8:59 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक के बाद तालिबान की धमकी: ‘नतीजे भुगतने को तैयार रहो’

Pakistan की Afghanistan पर एयरस्ट्राक को लेकर अब तालिबान का बयान सामने आया है. पाकिस्तान ने इस हमले में TTP Commander को मारने का दावा किया था, जो गलत साबित हुआ, हमले में कई बच्चों सहित आम लोग मारे गए.

पाकिस्तान ने 18 मार्च को अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक की ( Pakistan Airstrike on Afghanistan ). इस हमले में 8 लोगों की जान चली गई थी. अब इसे लेकर तालिबान ने पाकिस्तान को धमकी दी है. और बुरे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है. हालांकि अफगानिस्तान के बयान के बाद अमेरिका ने दोनों देशों से शांति बनाए रखने की बात कही है. आइए जानते हैं कि बात कहां तक जा पहुंची?

तालिबान ने क्या कहा?

- Advertisement -

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक हमले को लेकर पाकिस्तान ने दावा किया था कि इसमें तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ग्रुप का कमांडर अब्दुल्ला शाह मारा गया है. बाद में TTP ने वीडियो जारी कर पाकिस्तान के दावे का खंडन करते हुए बताया कि कमांडर अब्दुल्ला शाह दक्षिण वजीरिस्तान में हैं.

TTP ने पाकिस्तान की नई सरकार से अनुरोध करते हुए कहा,

‘पाकिस्तान के कुछ सैन्य जनरलों की लापरवाही के चलते दोनों देशों के रिश्ते खराब नहीं होने चाहिए. पाकिस्तान अपनी अक्षमताओं का दोष अफगानिस्तान पर ना डाले. अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करने के जल्द ही बुरे नतीजे झेलने पड़ सकते हैं. जिन्हें पाकिस्तान संभाल नहीं पाएगा.’

अफगानिस्तान की TOLO न्यूज एजेंसी के मुताबिक अफगानिस्तान ने डूरंड के पार बुर्की इलाके में आर्टिलरी फायर किया था. फायरिंग के दौरान तीन पाकिस्तान सैनिक घायल हो गए. इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान की सीमा में जाकर खोस्त और पक्तिता में दो अलग जगहों पर हवाई हमले किए थे. इस हमले में तीन बच्चों समेत 8 लोगों की जान चली गई.

अमेरिका ने क्या कहा?

एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार 19 मार्च को अमेरिका के विदेश प्रवक्ता वेदांत पटेल ने इस पर दोनों देशों को संदेश दिया. उन्होंने अफगानिस्तान से आतंकवादी हमले ना शुरू करने के लिए कहा है. साथ ही उन्होंने अफगानिस्तान को आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह ना बनने की सलाह दी है. वहीं अमेरिका ने पाकिस्तान से भी हवाई हमले के बाद संयम बरतने को कहा है. और आतंकवाद विरोधी प्रयासों में नागरिकों को नुकसान ना पहुंचाने की सलाह दी है.


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor March 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट पर 3% छूट 14 जुलाई तक लागू
बीकानेर
घरेलू गैस में बड़ा बदलाव: 14.2 किलो सिलेंडर में 10 किलो गैस की तैयारी
देश-दुनिया
ग्रीष्मावकाश में 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई
बीकानेर
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी
बीकानेर
बीकानेर में 24 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती का शेड्यूल
बीकानेर
25 मार्च से फ्री दवा सुविधा बंद हो सकती है, पेंशनर्स पर बड़ा असर
बीकानेर
बालोतरा में सरकारी शिक्षक और पत्नी ने मिलकर पति की हत्या की
बीकानेर
20 लाख के विवाद में युवक और उसके भाइयों पर जानलेवा हमला
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

घरेलू गैस में बड़ा बदलाव: 14.2 किलो सिलेंडर में 10 किलो गैस की तैयारी

Published March 23, 2026
देश-दुनिया

India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News

Published March 22, 2026
देश-दुनिया

ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News

Published March 22, 2026
देश-दुनिया

ईरान ने अतिरिक्त तेल देने से किया इनकार, वैश्विक बाजार में चिंता – National News

Published March 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?