

Khabar 21। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार शाम अपने घर पर टहलने दौरान गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में देर शाम गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। अस्पताल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त को बताया है कि उन्हें बेडरूम में पीछे से धक्का मारा गया है जिसकी वजह से वह गिर गईं
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त को बताया है कि उन्हें बेडरूम में पीछे से धक्का मारा गया है, जिसकी वजह से वह गिर गईं और शोकेस से उनका सिर टकरा गया। इसके अलावा एसएसकेएम अस्पताल के निदेशक मणिमय बंद्योपाध्याय ने भी संवाददाता सम्मेलन कर यही जानकारी दी है।
पुलिस आज घटना की करेगी जांच
अब इस घटना को लेकर पुलिस मुख्यालय लालबाजार की ओर से जांच की जाएगी। अधिकारियों की टीम आज जांच के लिए मुख्यमंत्री के घर पर जाएगी। मुख्यमंत्री को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया है और ऐसी स्थिति में बेडरूम में उन्हें पीछे से कैसे धक्का लगा, इसकी जांच पड़ताल की जाएगी। मुख्यमंत्री के बेडरूम में आने जाने वालों की सूची तैयार की जा रही है।
- Advertisement -

अपने आवास में टहल रही थीं ममता
दरअसल, पहले खबर सामने आई थी कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार शाम अपने घर पर टहलने दौरान गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में देर शाम गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
इस बात की जानकारी खुद उनकी पार्टी तृणमूल की ओर से दी गई। बताया गया कि मुख्यमंत्री शाम में कोलकाता में एक कार्यक्रम से लौटकर अपने कालीघाट स्थित आवास पर टहल रही थीं। टहलते समय ही वह अचानक गिर गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।