Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा राजस्थान, ऊर्जा क्षेत्र में इतने लाख करोड़ का निवेश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा राजस्थान, ऊर्जा क्षेत्र में इतने लाख करोड़ का निवेश
जयपुरराजस्थान

बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा राजस्थान, ऊर्जा क्षेत्र में इतने लाख करोड़ का निवेश

editor
editor Published March 11, 2024
Last updated: 2024/03/11 at 9:14 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

Rajasthan News। प्रदेश को बिजली संकट से उबारने के लिए भजन लाल सरकार ने कवायद शुरू की है। ऊर्जा क्षेत्र के विकास के लिए अब 1.60 लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा। रविवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम की मौजूदगी में थर्मल और अक्षय ऊर्जा उत्पादन के नए प्रोजेक्ट के लिए विद्युत निगमों और केंद्रीय उपक्रमों के बीच पांच एमओयू और एक पावर परचेज एग्रीमेंट (पीपीए) पर हस्ताक्षर किए गए। माना जा रहा है कि ऊर्जा क्षेत्र में इतना बड़ा निवेश होने के बाद राजस्थान बिजली उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बनेगा और बाहर से महंगी बिजली नहीं खरीदनी पड़ेगी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और मुख्य सचिव सुधांश पंत भी मौजूद रहे। वहीं, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह और कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी वर्चुअल जुड़े।

सीएम ने की गहलोत सरकार की आलोचना

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि उनके कुप्रबंधन के चलते प्रदेश में कई बार बिजली संकट गहराया। बिजली कंपनियों पर 90 हजार करोड़ रुपए का भार पड़ गया और समय पर ऋण नहीं चुकाने पर 300 करोड़ रुपए का जुर्माना भी बिजली कंपनियों को भरना पड़ा। महंगी दरों पर बिजली खरीदनी पड़ी। सीएम ने कहा कि प्रदेश में बिजली संकट न गहराए इसके लिए सरकार बनने के बाद ही इस दिशा में काम शुरू कर दिया था। केंद्र सरकार ने हमें कोयले की कमी नहीं आने दी, जबकि पूर्व में राजस्थान और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन कोयला संकट दूर नहीं हो पाया।……

राजस्थान के लिए बड़ा दिन

- Advertisement -

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि राजस्थान की नई सरकार ने ऊर्जा के मामले में बड़े कदम उठाए हैं। राजस्थान अब बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनेगा। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि प्रदेश के लिए आज बड़ा दिन है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान पहले पावर संकट वाला राज्य कहलाता था। अब प्रदेश एनर्जी सेक्टर में अग्रणी राज्य बनने जा रहा है। वहीं, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि बीते 5 साल में प्रदेश के बिजली घर कोयले के संकट से जूझ रहे थे।

किस कंपनी का कितना निवेश

-एनटीपीसी- 1 लाख 16 हजार करोड़

-कोल इंडिया- 26 हजार सात सौ करोड़-एनएलसी-5 हजार 50 करोड़

-पावर ग्रिड-10 हजार करोड़एसजेवीएन- 2250 करोड़ सहित एक लाख 60 हजार करोड़ रुपए का निवेश


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 11, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

प्रज्ञानम् में हिंदी मीडियम के विज्ञान वर्ग विधार्थियो हेतु निःशुल्क नीट कोचिंग
बीकानेर शिक्षा
भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बीकानेर में तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
मन की बात में चमका बीकानेर, अभय जैन ग्रंथालय की सराहना – Bikaner News
बीकानेर
ढाई साल से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Bikaner News
बीकानेर
ऊर्जा संकट के बीच राहत, LPG से भरे दो जहाज भारत की ओर – National News
बीकानेर
गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर बवाल, राजधानी में बढ़ा तनाव – National News
देश-दुनिया
बीकानेर स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला 15 से – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में 17 वर्षीय नाबालिग लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थानशिक्षा

RBSE 12वीं रिजल्ट डेट तय, 31 मार्च को आ सकता परिणाम – Rajasthan News

Published March 29, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कमर्शियल LPG पर सख्त नियंत्रण, नई कैटेगिरी लागू – Rajasthan News

Published March 29, 2026
बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन….

Published March 28, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published March 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?