बीकानेर। राजस्थान में शिक्षा विभाग के शाला दर्पण पोर्टल पर प्रदेश के नए 19 जिले अब अस्तित्व में आ जाएंगे। शाहपुरा समेत नवगठित जिले अभी पुराने कार्य क्षेत्र के अनुरूप जिलों की भौगोलिक व विभागीय ब्लॉक में थे।
शाला दर्पण पोर्टल पर भी समस्त विद्यालयों के जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम एवं गांव व वार्ड अनुसार अब मैप किया जाएगा। इससे जिलेवार मॉनिटरिंग एवं रिपोर्ट्स प्राप्त करना भी अब विभाग के लिए आसान हो जाएगा।
यू-डाईस मास्टर डाटा
राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के अनुसार इस सम्बन्ध में यू-डाईस मास्टर डाटा अनुसार विद्यालयों की मैपिंग का कार्य प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नई व्यवस्था के तहत शाला दर्पण पोर्टल पर दो स्तरों पर मॉड्यूल प्रारम्भ किया गया है।
- Advertisement -
विद्यालय लॉगिन करेगा काम
विद्यालय लॉगिन में विद्यालय टैब में मॉड्यूल के प्रथम भाग में विद्यालयों के वर्तमान 33 जिलानुसार एवं दूसरे भाग में नवीन 50 जिलानुसार परिवर्तित जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम एवं गांव व वार्ड प्रदर्शित किए गए है। प्रत्येक विद्यालय प्रदर्शित डाटा को भली भांति जांचकर उसमें सबमिट एवं लॉक करेगा।
एमआईएस करना हो क्लिक
जिला एमआईएस लॉगिन के टैब में समस्त विद्यालयों की 33 जिलों अनुसार एवं नवीन 50 जिलों के अनुसार परिवर्तित जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम एवं गांव व वार्ड सूची में प्रदर्शित होंगे। इसे एमआईएस स्तर से भली भांति जांचने के बाद लॉक किया जाएगा।

