Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शरीर को 32 तरह से खोखला करते ये खाने की चीज जल्द मौत का खतरा 21%ज्यादा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शरीर को 32 तरह से खोखला करते ये खाने की चीज जल्द मौत का खतरा 21%ज्यादा
बीकानेर

शरीर को 32 तरह से खोखला करते ये खाने की चीज जल्द मौत का खतरा 21%ज्यादा

editor
editor Published March 2, 2024
Last updated: 2024/03/02 at 3:43 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। हाल ही में ब्रिटिश जर्नल BMJ में एक स्टडी पब्लिश हुई है। स्टडी के मुताबिक, अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड यानी पैकेज्ड चिप्स, चॉकलेट्स और कोल्ड ड्रिंक्स से हमारी सेहत को 32 तरह के नुकसान होते हैं। इनसे सबसे अधिक जोखिम तो जानलेवा बीमारियों को लेकर है। हार्ट डिजीज, कैंसर और फेफड़ों को बड़े स्तर पर नुकसान होता है। नियमित रूप से इसका सेवन कर रहे लोगों की उम्र भी तेजी से घट रही है।

आज ‘सेहतनामा’ में जानेंगे कि अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड हमारे शरीर को कैसे खोखला कर रहे हैं। साथ ही जानेंगे कि-

• क्या होते हैं अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड?

• क्यों इतने खतरनाक?

- Advertisement -

• किस तरह की बीमारियों का खतरा?

• कैसे खाने से सुधरेगी सेहत?

खतरे में जिंदगी वक्त बदल रहा है तो लोगों की जबान और स्वाद भी बदल रहा है। अब थालियों में दाल-रोटी की जगह पैकेज्ड फूड ने ले ली है। ज्यादातर पैकेज्ड फूड अल्ट्रा प्रॉसेस्ड है। लोग अब स्वाद तो छोड़िए पेट भरने के लिए चिप्स, बिस्किट-नमकीन,पिज्जा-बर्गर और कोल्ड ड्रिंक्स जैसे अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड खा रहे हैं। अगर आप भी भूख लगने पर ऐसे खाने को तरजीह देते हैं तो आपकी सेहत खतरे में पड़ सकती है।

32 बीमारियों का खतरा

BMJ में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड से न सिर्फ मोटापा बढ़ता है, बल्कि इससे कैंसर, मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम और दिल की तमाम बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है। स्टडी में 32 तरह की बेहद खतरनाक बीमारियों का खतरा बताया गया है।

क्या होता है अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड

अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड को आसान भाषा में समझें तो ऐसा खाना जो आमतौर पर घर के किचन में नहीं बनाया जाता है। अगर घर पर दूध से दही बनाया जाए तो कोई दिक्कत नहीं है। वहीं किसी बड़ी इंडस्ट्री में दूध से दही बनाया जाता है और उसे स्वादिष्ट बनाने के लिए रंग, फ्लेवर, चीनी या कॉर्न सिरप भी डाला जाता है। घर में भूने गए कॉर्न हेल्दी हैं, जबकि मार्केट में मिल रहा एक्स्ट्रा फ्लेवर वाला स्वादिष्ट पॉप कॉर्न बनाने के लिए कई केमिकल्स, शुगर और सॉल्ट इस्तेमाल होता है। इस पूरी प्रक्रिया को अल्ट्रा प्रोसेसिंग कहते हैं और फूड को प्रॉसेस्ड फूड।

जल्दी आएगा यमराज का बुलावा

BMJ में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, अल्ट्रा-प्रॉसेस्ड फूड के ज्यादा सेवन से जल्दी मौत का खतरा 21 फीसदी तक बढ़ जाता है। इसके सेवन से हृदय रोग से संबंधित मृत्यु, मोटापा, टाइप 2 मधुमेह के जोखिम को भी 40-66 प्रतिशत बढ़ा देता है। वहीं इससे नींद की समस्या और अवसाद का खतरा 22 प्रतिशत तक अधिक हो जाता है।

मोटापा बढ़ने का खतरा

मोटापा दुनिया की तेजी से बढ़ती समस्याओं में से एक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO तो इसे एपिडेमिक करार दे चुका है। इसका मतलब ऐसी बीमारी से है जो पूरी दुनिया में बहुत तेजी से फैल रही है। ज्यादा अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड के सेवन से मोटापे की समस्या हो सकती है। इससे हाई कॉलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और नींद की कमी जैसी बीमारियों की संभावना भी बढ़ती है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 2, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – Mums Kiddo modling Workshop का शानदार आयोजन
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस पलटी, कई घायल
बीकानेर
नाल में बड़ी चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में एक ही सर्जन के भरोसे वेस्कुलर इलाज
बीकानेर
आईपीएल शुरू होते ही बीकानेर में सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय
बीकानेर
बीकानेर में दो नाबालिग बच्चे लापता, पुलिस जुटी तलाश में
बीकानेर
जूनागढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्रवाई, निगम ने हटवाए ठेले
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – Mums Kiddo modling Workshop का शानदार आयोजन

Published March 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस पलटी, कई घायल

Published March 28, 2026
बीकानेर

नाल में बड़ी चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

Published March 28, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में एक ही सर्जन के भरोसे वेस्कुलर इलाज

Published March 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?