Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 29 फरवरी तक करा लें यह काम नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > 29 फरवरी तक करा लें यह काम नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
बीकानेर

29 फरवरी तक करा लें यह काम नहीं तो होगी बड़ी परेशानी

editor
editor Published February 28, 2024
Last updated: 2024/02/28 at 12:15 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर सफर करते समय समस्या से बचना है तो 29 फरवरी तक फास्टैग (FASTag) केवाईसी (KYC) अपडेट करा लें। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अगर आपने एक वाहन पर एक से अधिक फास्टैग (FASTag) लिया है या फिर केवाईसी (KYC) अपडेट नहीं कराया है तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर सफर करते समय समस्या से बचना है तो 29 फरवरी तक केवाईसी अपडेट करा लें। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो आपके फास्टैग को ब्लैक लिस्ट हो जाएगा। एनएचएआइ के अधिकारियों ने कहा, इस बार केवाईसी अपडेट कराने की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की संभावना बेहद कम है। काफी संख्या में लोगों ने एक वाहन पर दो या उससे अधिक फास्टैग लिया हुआ है, जिससे एजेंसियों को कई बार टोल शुल्क काटने में परेशानी होती है।

पूरी जानकारी एक नाम पर हो

नियमों के हिसाब से फास्टैग लेने वाले व्यक्ति का केवाईसी अपडेट होना चाहिए। गाड़ी भी उस व्यक्ति के नाम होनी चाहिए। अभी शुरुआत में यह छूट रहेगी कि गाड़ी भले ही किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर हो, लेकिन जो व्यक्ति फास्टैग जारी करा रहा है, उसका केवाईसी होना जरूरी है।

- Advertisement -

वाहन और फास्टैग के नामों में अंतर

देश में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी हैं जिनकी कार किसी दूसरे नाम पर है और फास्टैग किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर लिया गया है। फास्टैग केवल उनके मोबाइल नंबर से जारी हुआ है। इससे भी परेशानी हो सकती है।

लोग उलझन में फंसे

एनएचएआइ के इस फैसले के बाद काफी लोग उलझन में हैं, क्योंकि कुछ लोगों ने मोबाइल नंबर पर फास्टैग जारी कराया है। खासकर, नए वाहन लेते समय उसका कोई नंबर नहीं होता है। ऐसे में फास्टैग सेवा प्रदाता कंपनियां मोबाइल नंबर पर ही वाहन की श्रेणी के हिसाब से फास्टैग जारी कर देती हैं। यानी कोई ग्राहक कार ले रहा है तो उसे फोर व्हीलर और कोई 10 टायर का ट्रक ले रहा है तो उसे कमर्शियल श्रेणी का फास्टैग जारी होता है।

एक बैंक अकाउंट से कई फास्टैग

किसी एक वॉलेट आइडी या एक बैंक अकाउंट से अगर एक से अधिक वाहनों के लिए फास्टैग जारी हुआ है और केवाईसी अपडेट है तो कोई परेशानी नहीं है। हर वाहन के लिए अलग से रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं है। आपके वॉलेट में पर्याप्त बैलेंस होना चाहिए, ताकि टोल के भुगतान में परेशानी नहीं हो।

इन तरीकों को अपनाएं

1. ऑनलाइन

सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं, जहां रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ओटीपी की मदद से लॉगइन करें। डैशबोर्ड मेन्यू में माय प्रोफाइल विकल्प खोलें। यहां केवाईसी का स्टेटस चेक करें। अगर केवाईसी पूरी नहीं है तो सब-सेक्शन में जाएं, जहां पर जरूरी जानकारी जैसे आइडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और फोटो जमा करें। इसके बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

2. ऐप

आपने जिस भी कंपनी का फास्टैग जारी करा रखा है उसका फास्टैग वॉलेट ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड करें। फिर फास्टैग में दर्ज मोबाइल नंबर से लॉगइन करें और उसके बाद माय प्रोफाइल में जाएं, जहां केवाईसी पर क्लिक करें। इसके बाद देखें कि क्या आपका केवाईसी अपडेट है। अगर अपडेट नहीं है तो फिर केवाईसी फिल ऑप्शन पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी दें।

3. ऑफलाइन

आप संबंधित बैंक या फिर टोल प्लाजा पर बने हेल्प काउंटर पर जाकर भी केवाईसी अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आपके पास पंजीकृत मोबाइल नंबर, आधार, पैन और गाड़ी की आरसी होनी चाहिए।

इसलिए अनिवार्य किया

सडक़ परिवहन मंत्रालय को शिकायत मिल रही थी कि एक गाड़ी में एक से अधिक फास्टैग जारी होने से दिक्कत होती है। कई बार टोल प्लाजा पर सिस्टम उस फास्टैग को रीड कर लेता है या फिर गाड़ी की नंबर प्लेट के आधार पर उस फास्टैग को स्कैन करता है, जिसके वॉलेट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता है। इस पर टोल बैरियर नहीं खुलता है तो फिर कार चालक दूसरे फास्टैग का वॉलेट खोलकर पर्याप्त बैलेंस दिखाते हैं और फास्टैग रीडर में गड़बड़ी का हवाला देकर टोल बैरियर खुलवा देते हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor February 28, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रोडवेज बस में फर्जी टिकट घोटाला, सारथी मशीन लेकर फरार – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में पैंथर का हमला, पिता-पुत्र घायल, बाद में मृत मिला – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थान में कमर्शियल LPG पर सख्त नियंत्रण, नई कैटेगिरी लागू – Rajasthan News
राजस्थान
क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? पड़ोसी देश से आई बड़ी खबर – National News
देश-दुनिया
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन….
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस पलटी, कई घायल
बीकानेर
नाल में बड़ी चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

रोडवेज बस में फर्जी टिकट घोटाला, सारथी मशीन लेकर फरार – Bikaner News

Published March 29, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पैंथर का हमला, पिता-पुत्र घायल, बाद में मृत मिला – Bikaner News

Published March 29, 2026
बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन….

Published March 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस पलटी, कई घायल

Published March 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?