Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने म्यूजियम सर्किल से हल्दीराम प्याऊ तक रोड चौड़ाईकरण कार्य का किया शिलान्यास
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने म्यूजियम सर्किल से हल्दीराम प्याऊ तक रोड चौड़ाईकरण कार्य का किया शिलान्यास
बीकानेरराजस्थान

शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने म्यूजियम सर्किल से हल्दीराम प्याऊ तक रोड चौड़ाईकरण कार्य का किया शिलान्यास

editor
editor Published August 20, 2022
Last updated: 2022/08/20 at 8:18 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने शनिवार को म्यूजियम सर्किल से हल्दीराम प्याऊ तक सड़क चौड़ाईकरण और ड्रेनेज कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2021-22 की अनुपालन में इस कार्य पर लगभग 18.72 करोड़ रुपए व्यय होंगे।
नगर विकास न्यास की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. कल्ला ने कहा कि बीकानेर शहर से जयपुर की ओर जाने वाले व्यस्ततम मार्ग, म्यूजियम सर्किल से हल्दीराम प्याऊ तक वर्तमान में 4 लेन सड़क है। इस सड़क को सिक्स लेन में तब्दील किया जाएगा। इस सड़क की लम्बाई 5 हजार 210 मीटर है। इसके सिक्स लेन होने से ट्रेफिक व्यवस्था और अधिक सुचारू एवं आवागमन सुगम हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इसके तहत दोनों ओर सड़क की चौडाई 3.5 मीटर बढ़ाई जाएगी और 1.5 मीटर चौडाई में सीसी ब्लॉक लगाए जाएंगे। बरसात के पानी की निकासी के लिए सड़क के दोनो ओर नालों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका कार्यादेश भी जारी कर दिया गया है तथा यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य प्रगति पर है। चौड़ाईकरण का यह कार्य दिसंबर तक पूर्ण करवा दिया जाएगा। उन्होंने कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि बीकानेर को राज्य सरकार की ओर से स्मार्ट सिटी घोषित किया है। इसके तहत लगभग दो सौ-ढाई सौ करोड़ रुपए के कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने शहर को साफ सुथरा रखने का आह्वान किया और कहा कि सीवरेज, ड्रेनेज और सड़कों का कार्य प्राथमिकता से करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जोधपुर रोड और पूगल रोड के चौड़ाईकरण का कार्य करवाया जाएगा। डूडी पेट्रोल पंप से नत्थूसर गेट की ओर आने वाली सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीकानेर पश्चिम क्षेत्र में 10 करोड़ रुपए की सड़कों का कार्य करवाया जा रहा है। नत्थूसर गेट से करमीसर रोड तक सड़क बनवाई का रही है। इस प्रकार सड़कों के डिवाइडर और ट्रैफिक लाइट्स लगवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बीकानेर चहुंमुखी विकास के पथ पर आरूढ़ हो रहा है। शहर में दो शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। पीबीएम अस्पताल में भामाशाहों के सहयोग से मेडिसिन विंग बनवाई का रही है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा शहर से गांव-गांव तक महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलें खोली जा रही हैं। प्रदेश में नए उद्योगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर मनरेगा की तर्ज पर इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि जिले में आवश्यकता और मांग के अनुरूप नए स्कूल खोले जाएंगे तथा इनमें नए संकाय भी प्रारंभ किए जाएंगे।
केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार मूलभूत सुविधाओं के विकास के प्रति संवेदनशील है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं से आमजन को राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि गत साढ़े तीन सालों में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क और विद्युत क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिरडा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) पंकज शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार बिश्नोई बतौर अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में महाराज गंगा सिंह विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डॉ. बिठ्ठल बिस्सा, महेंद्र कल्ला, उद्योगपति रमेश अग्रवाल, शिवलाल गोदारा, ओम प्रकाश सैन, साजिद सुलेमानी, नगर विकास न्यास तहसीलदार कालूराम पडिहार, अधिशाषी अभियंता राजीव गुप्ता, गिरिराज सेवग सहित अनेक लोग मौजूद रहे। नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन गणेश कलवानी ने किया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 20, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीडूंगरगढ़ में दो सड़क हादसे, भिड़ंत के बाद वाहन पलटे
बीकानेर
बंद मकान में सेंधमारी, एलईडी व चांदी के जेवर सहित नकदी चोरी
बीकानेर
शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर
बीकानेर
व्यासों की पारंपरिक गेर निकली, टका लेने की सदियों पुरानी रस्म निभाई
बीकानेर
युवक को रास्ते में रोककर मारपीट, गाड़ी की चाबी छीनी; आठ नामजद
बीकानेर
राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान
राजस्थान
फॉरेस्ट ऑफिसर से मारपीट, वर्दी फाड़ने और गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
बीकानेर
बीकानेर में फुटपाथ पर युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

श्रीडूंगरगढ़ में दो सड़क हादसे, भिड़ंत के बाद वाहन पलटे

Published February 27, 2026
बीकानेर

बंद मकान में सेंधमारी, एलईडी व चांदी के जेवर सहित नकदी चोरी

Published February 27, 2026
बीकानेर

शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर

Published February 27, 2026
बीकानेर

व्यासों की पारंपरिक गेर निकली, टका लेने की सदियों पुरानी रस्म निभाई

Published February 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?