राजस्थान में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने 470 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। इनमें 194 पदों पर स्टेनोग्राफर, जबकि 280 पदों पर निजी सहायक ग्रेड सेकेंड की भर्तियां की जाएगी। इनमें 257 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र जबकि 23 पद अनुसूचित क्षेत्र के होंगे।
भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
आयु सीमा
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी जरूरी है। वहीं, आरक्षित श्रेणी को 40 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी।
- Advertisement -
सिलेक्शन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निकली भर्ती में उम्मीदवार का सिलेक्शन रिटन टेस्ट और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी।

