बीकानेर। अपनी मांगों के लिए किसानों का आंदोलन थमा जरूर है, रुका नहीं है। आज संयुक्त किसान मोर्चा काला दिवस मनाएगा। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री, हरियाणा के सीएम और गृहमंत्री अनिल विज के पुतले जलाए जाएंगे।
जींद की खनौरी सीमा पर किसान शुभकरण सिंह की मौत के विरोध में किसान आज काला दिवस मनाएंगे। गुरुवार को बॉर्डरों पर दिन भर शांति रही। सोमवार (26 मार्च) को देशभर के राजमार्गों पर ट्रैक्टर आक्रोश रैली निकालने और 14 मार्च को दिल्ली में किसान-मजदूर महापंचायत का एलान किया गया है।
किसान नेता के घर नोटिस चस्पा, संपत्ति की जानकारी मांगी
भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष और किसान मजदूर मोर्चा के सदस्य अमरजीत सिंह मोहड़ी के घर पर पुलिस का नोटिस चस्पा किया गया है। इस नोटिस को किसानों द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। >
- Advertisement -
यह नोटिस एसपी अंबाला की तरफ से जारी किया गया है और इसमें लिखा है कि अमरजीत सिंह मोहड़ी आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। इस नोटिस में कोर्ट के आदेशों का हवाला दिया गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि आंदोलन अब उग्र होता जा रहा है ऐसे में प्रदर्शनकारी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

