Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 10 साल सेवा पूरी कर चुके संविदा कर्मी होंगे पक्के
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > 10 साल सेवा पूरी कर चुके संविदा कर्मी होंगे पक्के
देश-दुनियाराजनीति

10 साल सेवा पूरी कर चुके संविदा कर्मी होंगे पक्के

editor
editor Published August 20, 2022
Last updated: 2022/08/20 at 1:55 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नईदिल्ली। पंजाब के कच्चे मुलाजिमों को सरकार जल्द अच्छी खबर देने वाली है। 36000 कच्चे और एडहॉक कर्मचारियों में 10 साल नौकरी कर चुके कर्मियों को पक्का किए जाने का मसौदा तैयार कर लिया गया है। कानूनी पचड़ों से बचने और राज्यपाल की अनुमति मिलने में आसानी को देखते हुए सरकार नीतिगत रास्ता अपनाएगी। कर्मचारियों के नियमित करने से संबंधित दो विधेयकों को 2016 और 2021 में तैयार और पारित किया गया था। हालांकि, इन दोनों विधेयकों में से एक 2016 में पारित हुआ और दूसरा 2016 के विधेयक को बदलने के लिए 2021 में पारित हुआ, लेकिन राज्यपाल द्वारा अनुमोदित नहीं किया गया था। 11 नवंबर 2021 को पास हुए पंजाब प्रोटेशन एंड रेगुलराइजेशन ऑफ का ट्रैक्चुअल इंप्लाई बिल 2021 को राज्यपाल ने वापस राज्य सरकार को नहीं भेजा है। विधेयक पारित होने और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के पास अनुमोदन के लिए भेजे जाने के बाद, उन्होंने अपनी सहमति देने से पहले सवाल उठाए थे। उमा देवी बनाम कर्नाटक राज्य मामले के मद्देनजर उन्होंने राज्य सरकार से यह बताने के लिए कहा था कि विधेयक कानूनी जांच का सामना कैसे करेगा। उन्होंने यह भी सवाल किया था कि कितने संविदा कर्मचारी, जिन्होंने अभी तक 10 साल की सेवा पूरी नहीं की है, इस कार्यकाल के पूरा होने के बाद नियमित किए जाएंगे। ऐसे हालात न बने इसलिए सरकार ने नीतिगत रास्ता अपनाने का फैसला किया है। इससे सरकार को नया कानून बनाने और राज्यपाल से मंजूरी लेने के कठिन रास्ते को दरकिनार करने में मदद मिलेगी।


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 20, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

UPI भुगतान से उजागर हुई फर्जी पहचान, चेतन बनकर होटल में ठहरा जैसलमेर का अशरफ
crime
रामसर में खुले में मृत पशु डालने पर ग्रामीणों का विरोध, मोहन कस्वां ने सीईओ से की शिकायत
बीकानेर
अत्यधिक शराब पीने से व्यक्ति की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मृत्यु
बीकानेर
सोलर प्लांट से 9 किलोमीटर लंबी तांबे की तार चोरी, लाखों का नुकसान
बीकानेर
चुरू में गंदा पानी डालने को लेकर विवाद, महिला को डूबाकर मारने की धमकी
चुरू
सरकारी अस्पताल में बाहर की दवा लिखने पर डॉक्टरों को चेतावनी
बीकानेर
पोकरण में हेलीबोर्न सर्वे से भूजल की नई उम्मीद, रेगिस्तानी इलाके में पानी की खोज में सफलता
जल
भरतपुर में हाईटेंशन लाइन गिरने से 20 घायल, गांव में अफरा-तफरी और दहशत
भरतपुर

You Might Also Like

राजनीति

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की तारीख घोषित, 20 जनवरी को मिलेगा नया चेहरा

Published January 13, 2026
देश-दुनिया

500% टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप के भारत दौरे के संकेत – National News

Published January 12, 2026
देश-दुनिया

PSLV मिशन में रॉकेट के फ्लाइट पाथ में बदलाव, ISRO ने शुरू की जांच – National News

Published January 12, 2026
देश-दुनिया

ISRO: 2026 का पहला मिशन सफल, अन्वेषा सैटेलाइट लॉन्च – National News

Published January 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?